रविवार, 13 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. ekta kapoor dance video with son viral
Written By
Last Modified: गुरुवार, 26 मार्च 2020 (18:32 IST)

कोरोना वायरस लॉकडाउन : घर में बेटे संग डांस करती नजर आईं एकता कपूर, वीडियो वायरल

Corona Virus
कोरोना वायरस के चलते पुरे देश को लॉकडाउन कर दिया गया है, जिसके बाद तमाम बॉलीवुड सेलिब्रिटी अपने घर पर परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। टीवी की क्वी‍न एकता कपूर भी घर पर अपने बेटे रवि के साथ खूब वक्त बिता रही हैं।

 
हाल ही में एकता ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसमें वह अपने बेटे संग डांस करती नजर आ रही हैं।
 
इस वीडियो को पोस्ट करते हुए एकता कपूर ने लिखा, 'आप जब भी ज्यादा सोचने लगें तो डांस करें, जब भी आपको डर लगे डांस करें, बुरे सपने देख रहे हैं तो डांस करें, हर हाल में डांस करें।'
 
एकता कपूर के इस डांस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है। इस पोस्ट को उनकी फ्रेंड करिश्मा कपूर ने भी लाइक किया है। मौनी रॉय ने भी एकता के इस पोस्ट को लाइक करते हुए कमेंट किया, मेरे साथ भी एकदम ऐसा ही है।
 
ये भी पढ़ें
21 दिन बंद : ये चटपटे चुटकुले आपको खूब हंसाएंगे