1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. urvashi rautela shares her hot old photos

कोरोना वायरस के चलते घर में कैद उर्वशी रौटेला, शेयर कर रहीं अपनी पुरानी हॉट तस्वीरें

Corona Virus
कोरोना वायरस की वजह से पुरे देश लॉकडाउन होने के चलते बॉलीवुड सिलेब्स घर में क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। ऐसे में सेलिब्रिटी तरह-तरह की वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। कोई खाना बनाते हुए तो कोई घर की साफ-सफाई करते हुए तस्वीरें शेयर कर रहा है।

 
लेकिन बॉलीवुड अदाकारा उर्वशी रौटेला अपनी हॉट थ्रोबेक तस्वीरें शेयर कर फैंस के दिलों की धड़कने बढ़ा रही हैं। हाल ही में उर्वशी ने स्वीमिंग पुल में एंजॉय करते हुए अपनी एक हॉट बिकिनी तस्वीर शेयर की है।

इस तस्वीर में उर्वशी पिंक कलर की बिकिनी में पुल में एंजॉय करती नजर आ रही हैं। उर्वशी की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं और फैंस ढ़ेरों कमेंट कर रहे हैं। 
 
उर्वशी रौटेला ने भी इससे पहले मालदीव में समंदर के पानी में मस्ती करते हुए एक पुराना वीडियो फैंस के साथ शेयर किया था। 
 
बता दें कि उर्वशी रौटेला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनके ग्लैमरस और स्टनिंग फोटोशूट काफी वायरल रहते हैं। उर्वशी आखिरी बार फिल्म पागलपंती में नजर आई थीं।
 
अगला लेख
कोरोना के खौफ से सलमान खान ने छोड़ा गैलेक्सी अपार्टमेंट, फैमिली संग यहां हुए कैद