सम्बंधित जानकारी
- सनी लियोनी की वेब सीरीज 'अनामिका' का ट्रेलर हुआ रिलीज
- सलमान खान की 'कभी ईद कभी दिवाली' को लेकर बड़ी खबर आई सामने, इस महीने शुरू हो सकती है शूटिंग
- यामी गौतम ने एक खास वजह से एनजीओ से मिलाया हाथ, जानकर आपको होगा गर्व
- साउथ भाषाओं में बनेगी परेश रावल की गुजराती फिल्म 'डियर फादर', प्रकाश राज ने खरीदे राइट्स
- फैंस का इंतजार खत्म, इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी शाहरुख खान की 'पठान'
दिशा पाटनी ने टाइगर श्रॉफ को किया बर्थडे विश, एक्टर को बताया 'बेस्ट फ्रेंड' | disha patani wished tiger shroff his birthday
बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ 2 मार्च को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर टाइगर को फैंस और सेलेब्स की तरफ से जमकर बधाई मिल रही है। टाइगर श्रॉफ की कथित गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी ने भी उन्हें जन्मदिन की दी है।
दिशा पाटनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर टाइगर श्रॉफ का एक वीडियो शेयर किया है। दिशा ने टाइगर को जन्मदिन विश करते हुए उन्हें अपना 'बेस्टफ्रेंड' बताया है।
इस वीडियो में टाइगर श्रॉफ मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए दिशा ने कैप्शन में लिखा, 'मेरे बेस्ट फ्रेंड को हैप्पी बर्थडे। हम जैसे करोड़ों को अपनी मेहनत और प्यारी सी सोल के जरिए प्रेरित करने के लिए तुम्हारा शुक्रिया। तुम बहुत प्यारे हो।'
दिशा की इस पोस्ट पर फैंस मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'बेस्ट फ्रेंड? कुछ तो गड़बड़ हो गया है दया पता लगाओ।' एक अन्य ने लिखा 'हैप्पी बर्थडे... बेस्ट फ्रेंड या बॉयफ्रेंड।'
बता दें कि दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में बने रहते है। दोनों कई बार साथ में टाइम स्पेंड करते हुए नजर आते हैं। हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते को कभी खुलकर स्वीकार नहीं किया है।
वर्क फ्रंट की बात करें तो टाइगर श्रॉफ के पास इन दिनों काफी बड़े प्रोजेक्ट हैं। वह जल्द ही गणपत और हीरोपंती 2 में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा टाइगर श्रॉफ अक्षय कुमार के साथ 'बड़े मियां छोटे मियां' में दिखेंगे।
