1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Different shades of Yo Yo Honey Singh!

हनी सिंह का एक और पहलू

यो यो हनी सिंह
इस समय रफ्तार और बादशाह धूम मचाए हुए हैं। बहुत कम लोग जानते होंगे कि इन्हें यो यो हनी सिंह ने गाइडेंस किया है। इन दोनों ने हनी सिंह से सीखा और हनी ने ही इन्हें इंडस्ट्री में इंट्रोड्यूस किया। 
 
यो यो हनी सिंह नए टैलेंट को निखारने के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। उन्हें ऐसा करना अच्छा लगता है। अभी भी यह रैप सेंसेशन नई प्रतिभाओं पर काम कर रहे हैं और उन्हें ट्रेनिंग दे रहे हैं। यो यो को जब भी समय मिलता है वे नए टैलेंट पर काम करना पसंद करते हैं। 
 
यो यो इस बात का ध्यान रखते हैं कि वे जिन नई प्रतिभाओं को गाइड कर रहे हैं वे किसी भी मामले में पीछे नहीं रहे और म्युजिक इंडस्ट्री में नाम कमाए। वे खुद भी सीखने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। दुनिया भर का संगीत सुनते रहते हैं ताकि उनका ज्ञान बढ़े और वे कुछ नया कर सके। उनका ज्यादातर समय स्टुडियो में ही बीतता है। 
अगला लेख
सुहाना खान, शनाया कपूर और अनन्या पांडे की फोटो ने मचाई इंटरनेट पर धूम