'धूम' के निर्देशक संजय गढ़वी का निधन, मार्निंग वॉक के दौरान आया हार्ट अटैक
Photo Credit : Twitter
अस्पताल पहुंचने पर संजय गढ़वी ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। संजय ने 57 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। संजय गढ़वी के अचानकर निधन से पूरी फैमिली शॉक में है। फिलहाल संजय का पार्थिव शरीर कोकिलाबेन अंबानी हॉस्पिटल में ही है। शाम को निर्देशक का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
बता दें कि संजय गढ़वी ने बीते दिनों ही श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद के विवाद पर बेस्ड फिल्म बनाने की घोषणा की थी। खबर है कि फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो गई थी। संजय ने धूम, धूम 2, मेरे यार की शादी है, तेरे लिए, किडनैप, अजब गजब लव और ऑपरेशन परिंदे जैसी फिल्मों का निर्देशन किया था।
Edited By : Ankit Piplodiya

