शुक्रवार, 5 जुलाई 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Tiger franchise films are close to Katrina Kaifs heart
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: शनिवार, 18 नवंबर 2023 (15:25 IST)

कैटरीना कैफ के दिल के करीब है 'टाइगर' फ्रेंचाइजी की फिल्में, बोलीं- मेरे पात्र में गहराई है...

कैटरीना कैफ के दिल के करीब है 'टाइगर' फ्रेंचाइजी की फिल्में, बोलीं- मेरे पात्र में गहराई है... | Tiger franchise films are close to Katrina Kaifs heart
katrina kaif on tiger franchise: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म 'टाइगर 3' दिवाली के मौके पर 12 नवंबर को रिलीज़ हुई है। टाइगर 3 बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ की कमाई कर चुकी है। टाइगर 3 से पहले इस फ्रेंचाइजी के दो पार्ट एक था टाइगर (2012) और टाइगर जिंदा है (2017) रिलीज हो चुके हैं।
 
टाइगर फ्रैंचाइजी की तीनों फिल्मों में कैटरीना कैफ सलमान खान के साथ जबरदस्त एक्शन करती नजर आई हैं। कैटरीना कैफ ने कहा कि मैं फिल्म टाइगर 3 के कलेक्शन से बेहद उत्साहित हूं। हर कलाकार को दर्शकों का मनोरंजन करना सबसे ज्यादा खुशी देता है। दर्शकों का प्यार ही इस फ्रेंचाइज को भी बनाते रहने की प्रेरणा देता है।
 
कैटरीना कैफ ने कहा, टाइगर फ्रेंचाइजी की फिल्में मेरे दिल के करीब है और अब हमारी जिंदगी का हिस्सा बन गई है। अभिनेत्रियों को अब दमदार अंदाज में पेश करने के मौके हैं। मैं यहां केवल एक्शन की ही बात नहीं कर रही हूं। टाइगर फ्रेंचाइजी की पिछली दो फिल्मों में भी मैंने एक्शन किया था। 
 
एक्ट्रेस ने कहा, इस बार मेरे पात्र में गहराई है, एक समझदारी है, वह कहानी को आगे बढ़ा रही है। फिल्म की टीम ने महिला पात्र को इतने बड़े बजट की फिल्म में इस तरह दिखाकर एक आत्मविश्वास जगाया है। इस तरह का सिनेमा और बनना चाहिए, जहां महिलाओं को पूरे सम्मान के साथ सशक्त अंदाज में दिखाया जाए।
Edited By : Ankit Piplodiya
ये भी पढ़ें
'बिग बॉस 17' के घर में भी दिखा विश्व कप का फीवर, सलमान ने खेला कंटेस्टेंट्स संग क्रिकेट