1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. dharmendra drove his first car on rough road video viral

धर्मेंद्र ने पहाड़ पर दौड़ाई अपनी पहली कार, वीडियो वायरल

dharmendra
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र भले ही अब फिल्मों में कम नजर आते हो, लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। धर्मेंद्र अक्सर तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। हाल ही में धर्मेंद्र ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपनी पहली कार की झलक दिखाई है।

 
धर्मेंद्र ने अपनी पहली कार 1960 में खरीदी थी, जिसे उन्होंने अब तक संभालकर रखा हुआ है। होली के मौके पर वह इस 62 साल पुरानी विटेंज कार को पहाड़ों पर चलाने निकले। उन्होंने ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर गाड़ी खुद ड्राइव की, जिसका वीडियो धर्मेंद्र ने शेयर किया।
 
वीडियो में धर्मेंद्र फर्राटे से कार दौड़ाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में कार पहाड़ों के बीच बनी हुई एक कच्ची सड़क पर चलती हुई दिखाई दे रही है, जिसे धर्मेंद्र ड्राइव कर रहे हैं। यह उनकी पुरानी फिएट कार है, जिसे उन्होंने 1960 में खरीदा था।
 
वीडियो शेयर करते हुए धर्मेंद्र ने लिखा है, 'यह मेरा सबसे प्यारा, मेरा पहला फिएट है। मैंने इसे 1960 में खरीदा था। आज मैंने इसे पहाड़ी के ऊबड़-खाबड़ रास्ते पर चलाया। हैप्पी होली। लव यू ऑल।'
 
धर्मेंद्र जल्द ही फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, जया बच्चन और शबाना आजमी की भी अहम भूमिका हैं। इसके अलावा धर्मेंद्र 'अपने 2' की भी तैयारी कर रहे हैं।
अगला लेख
Happy Birthday : महज 6 साल की उम्र में आकाशवाणी पर भजन गाया करती थीं अलका याज्ञनिक