1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. girish malik son committed suicide after father was asked to give up alcohol

'तोरबाज' के निर्देशक गिरीश मलिक के बेटे ने की थी आत्महत्या, पिता की इस बात से था नाराज

Torbaaz Director Girish Malik
फिल्म 'तोरबाज' के निर्देशक गिरीश मलिक के घर होली के दिन दुखद हादसा हो गया था। निर्देशक के 18 साल के बेटे मनन की घर की पांचवी मंजिल से गिरने से मौत हो गई थी। मनन होली खेलकर लगभग शाम 5 बजे घर वापस आया था। कुछ समय बाद वह मुंबई की अंधेरी वेस्ट में ओबेरॉय स्प्रिंग्स स्थित अपनी बिल्डिंग के पांचवें फ्लोर से गिर पड़ा।

 
मनन को आनन-फानन में कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। ताजा खबरों के अनुसार, पुलिस ने पुष्टि की है कि मनन की मौत एक आत्महत्या थी। कथित तौर पर किशोर शराब के नशे में था जब उसने यह कठोर कदम उठाया। 
 
अंबोली पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक बंदोपंत बंसोडे ने कहा कि, मनन होली खेलने के बाद कुछ ड्रिंक पीकर घर आया था। हालांकि, वो घर पर भी पीता रहा है। इसके बाद उनके पिता ने उन्हें शराब पीने से रोका। मनन को गुस्सा आया और वह उत्तेजित हो कर खिड़की तोड़कर बाहर कुद गया।
 
बताया जा रहा है कि मनन जब भी पीता था, तो वह अक्सर खुद पर नियंत्रण नहीं रख पाता था। मनन जब कूदा तब उनके पिता अंदर के कमरे में और मां रसोई में थी। मनन को उनके घर के सबसे नजदीक कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें रिवाइव नहीं कर सके।
 
अगला लेख
स्ट्रगल के दिनों अमिताभ बच्चन के पास नहीं थी रहने की जगह, कई रातें गुजारी मरीन ड्राइव पर