1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. akshay kumar film bachchan paandey box office collection day 2

बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा अक्षय कुमार की फिल्म 'बच्चन पांडे' का दूसरा दिन?

akshay kumar
'द कश्मीर फाइल्स' के तूफान के बीच होली के मौके पर बीते शुक्रवार को अक्षय कुमार की फिल्म 'बच्चन पांडे' भी रिलीज हो चुकी है। पहले दिन फिल्म ने 13.25 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं दूसरे दिन भी 'बच्चन पांडे' अच्छा कलेक्शन करने में कामयाब रही।

 
'बच्चन पांडे' ने दूसरे दिन यानि शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर 12 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। दो दिन में अक्षय कुमार की यह फिल्म 25.25 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। वहीं विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' ने अपने नौवें दिन 26.5 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर रिकॉर्ड बना दिया है। 
 
फिल्म बच्चन पांडे में अक्षय कुमार गैंगस्टर के किरदार में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ कृति सेनन, जैकलीन फर्नांडिस और अरशद वारसी भी है। यह फिल्म 2014 में आई तमिल फिल्म 'वीरम' की हिन्दी रीमेक है। फिल्म का निर्देशन फरहाद सामजी ने किया है। 
अगला लेख
बॉक्स ऑफिस पर 'द कश्मीर फाइल्स' का तूफान जारी, 9वें दिन किया इतना कलेक्शन