1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Deepika Padukone Ranveer Singh reveal daughters name as Dua Padukone Singh

दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने रखा अपनी बेटी का यह क्यूट नाम, बताया क्या है मतलब

Deepika Padukone Baby Name
बॉलीवुड के पावर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इस साल गणेश चतुर्थी के मौके पर 8 सितंबर को एक प्यारी सी बेटी के माता-पिता बने थे। अब कपल ने दो महीने बाद अपनी बेटी की पहली झलक दिखाई है साथ ही उसका नाम भी रिवील किया है।
 
दीपिका पादुकोण ने अपनी बेटी के पैरों की झलक सोशल मीडिया पर शेयर की है। तस्वीर में दीपिका-रणवीर की नन्ही परी शाइनी रेड कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं।
 
तस्वीर के साथ दीपिका ने अपनी बेटी के नाम का खुलासा करते हुए लिखा, दुआ पादुकोण सिंह। 'दुआ': जिसका अर्थ है प्रार्थना। क्योंकि वह हमारी प्रार्थनाओं का उत्तर है। हमारे दिल प्यार और कृतज्ञता से भरे हुए हैं। रणवीर और दीपिका।
 
बता दें कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह साल 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे। कपल ने दो रीति-रिवाज से शादी रचाई थी। दोनों फिल्म 'रामलीला' के दौरान करीब आए थे। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
निगेटिव किरदार निभाकर भी फैंस का दिल जीत चुके हैं रोमांस किंग शाहरुख खान