1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. famous fashion designer rohit bal passes away

famous fashion designer rohit bal passes away

famous fashion designer dies
दिवाली के मौके पर मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। मशहूर फैशन डिजाइनर रोहित बल का शुक्रवार को निधन हो गया है। 63 साल के रोहित बल दिल से जुड़ी बीमारियों से लंबे समय से पीड़ित थे। साल 2010 में हार्ट अटैक के बाद उनकी एंजियोप्लास्टी भी हुई थी। 
 
फैशन डिजाइन काउंसिल ऑफ इंडिया ने रोहित बल के निधन पर दुख जताया है। काउंसिल ने लिखा, 'हम दिग्गज फैशन डिजाइनर रोहित बल के निधन पर शोक व्यक्त करते हैं।' 
 
रोहित बल दो हफ्ते पहले मुंबई में लेक्मे फैशन वीक में नजर आए थे। यहां उन्होंने अपना फाइनल कलेक्शन प्रेजेंट किया था बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे उनके लिए शो स्टॉपर बनी थीं। 
 
साल 1996 में टाइम पत्रिका ने रोहित बल को भारत का 'मास्टर ऑफ फैब्रिक एंड फैंटेसी' बताया था। रोहित बल को साल 2001 और 2004 में अंतरराष्ट्रीय फैशन अवॉर्ड्स में 'डिजाइनर ऑफ द ईयर' चुना गया था। रोहित बल के बॉलीवुड सेलेब्स संग अच्छे रिलेशन थे। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
क्या आप जानते हैं अनु मलिक का असली नाम, पिता भी थे फेमस संगीतकार