1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. deepika padukone first look poster from Prabhas movie Project K is out

प्रभास की 'प्रोजेक्ट के' से सामने आया दीपिका पादुकोण का फर्स्ट लुक पोस्टर, इंटेंस लुक में आईं नजर | deepika padukone first look poster from Prabhas movie Project K is out

Prabhas
Deepika Padukone first look from Project K: साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म 'प्रोजेक्ट के' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म निर्माता नाग अश्विन की फैन्टसी फिल्म 'प्रोजेक्ट के' को इस साल की सबसे बड़ी फिल्म माना जा रहा है। इस फिल्म में प्रभास के साथ अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण, दिशा पटानी और कमल हसन मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं।
 
वहीं अब वैजयंती मूवीज द्वारा निर्मित 'प्रोजेक्ट के' से दीपिका पादुकोण का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है। फैंस को सरप्राइज देते हुए दीपिका का फर्स्ट लुक आधी रात को रिलीज किया गया है। पोस्टर में दीपिका इंटेंस लुक में हैं।
 
पोस्टर में दीपिका पादुकोण सामने की ओर ध्यान से देखती हुई नजर आ रही हैं। फर्स्ट लुक के साथ कैप्शन में लिखा गया है, 'बेहतर कल के लिए एक उम्मीद जगी है। यह प्रोजेक्ट के से दीपिका पादुकोण का लुक है। पहली झलक 20 जुलाई (अमेरिका) और 21 जुलाई (भारत) को।'
 
'प्रोजेक्ट के' एक मल्टीलिंग्वल फिल्म है जो 12 जनवरी, 2024 को रिलीज होने वाली है। 'प्रोजेक्ट के' को भव्य पैमाने पर बनाया जा रहा है। इस फिल्म का बजट करीब 500 करोड़ रुपए हैं। फिल्म का निर्देशन नाग अश्विन कर रहे हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
ऐसी थी राजेश खन्ना से दीवानगी, खून से चिट्ठियां लिखती थीं लड़कियां