• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Salman Khan to quit the Bigg Boss OTT 2 due to leaked smoking photo on set
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: सोमवार, 17 जुलाई 2023 (15:48 IST)

क्या सलमान खान ने छोड़ा 'बिग बॉस ओटीटी 2'? सोशल मीडिया पर किया जा रहा दावा

क्या सलमान खान ने छोड़ा 'बिग बॉस ओटीटी 2'? सोशल मीडिया पर किया जा रहा दावा | Salman Khan to quit the Bigg Boss OTT 2 due to leaked smoking photo on set
salman khan bigg boss ott 2 : रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है। बिग बॉस ओटीटी के इस सीजन को सलमान खान होस्ट करते नजर आ रहे हैं। 'वीकेंड का वार' एपिसोड में सलमान खान कंटेस्टेंट की क्लास लगाते नजर आते हैं। लेकिन इस हफ्ते सलमान खान की जगह कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक ‍वीकेंड का वार होस्ट करते नजर आए।
 
वहीं अब सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि सलमान खान ने बिग बॉस ओटीटी 2 की होस्टिंग को छोड़ दिया है। इसकी वजह बिग बॉस के सेट पर सिगरेट कांड है। बता दें कि एक वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान के हाथ में सिगरेट दिखाई दी थी। इसके बाद सलमान को जमकर ट्रोल किया गया था।
 
एक ट्विटर हैंडल के जरिए दावा किया जा रहा है कि सलमान खान ने बिग बॉस ओटीटी 2 की होस्टिंग छोड़ दी और हो सकता है कि वह इसके टीवी वर्जन की मेजबानी भी न करें क्योंकि क्रिएटिव की ओर से कॉन्ट्रैक्ट का उल्लंघन हुआ है। इससे निर्माताओं की मुश्किलें बढ़ सकती हैं, जिन्होंने जानबूझकर होस्टिंग के बीच सलमान को सिगरेट पकड़े हुए वीकेंड का वार एपिसोड टेलीकास्ट किया।
 
इस ट्वीट को देखने के बाद फैंस ने तरह-तरह के रिएक्शन देने शुरू कर दिए हैं। सलमान खान सालों से 'बिग बॉस' को होस्ट करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने इस बार बिग बॉस ओटीटी की कमान भी अपने हाथों में ली है। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
ये भी पढ़ें
संदीपा धर का म्यूजिक वीडियो 'बर्बाद' रिलीज, बयां करता है दिल टूटने का दर्द