1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. aamir khan and rajkumar hirani reunite for dadasaheb phalke biopic

पर्दे पर फिर धमाल मचाएगी राजकुमार हिरानी और आमिर खान की जोड़ी, ला रहे दादा साहेब फाल्के की बायोपिक

Dada Saheb Phalke Biopic
भारतीय सिनेमा के जनक कहे जाने वाले दादा साहेब फाल्के की बायोपिक को लेकर बीते काफी समय से चर्चा चल रही है। इस फिल्म को फेमस निर्देशक राजकुमार हिरानी सुपरस्टार आमिर खान के साथ मिलकर बनने वाले हैं। इसकी पुष्टि दादा साहेब फाल्के के पोते चंद्रशेखर पुसालकर ने कर दी है। 
 
दादा साहब फाल्के की बायोपिक फिल्म की शूटिंग अक्टूबर 2025 से शुरू होने वाली है। आमिर खान, सितारे जमीन पर की रिलीज के तुरंत बाद अपने किरदार की तैयारी शुरू करेंगे। राजकुमार हिरानी, अभिजात जोशी और दो अन्य लेखक हिंदुकुश भारद्वाज और अविष्कार भारद्वाज पिछले चार साल से इस स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं।
 
दादासाहेब फाल्के के पोते चंद्रशेखर श्रीकृष्ण पुसालकर ने इस प्रोजेक्ट का पूरा समर्थन किया है और दादासाहेब फाल्के के जीवन से जुड़ी कई खास बातें और घटनाएं साझा की हैं। इसके अलावा, यह फिल्म राजकुमार हिरानी और आमिर खान की जोड़ी का नया प्रोजेक्ट है, जिन्होंने '3 इडियट्स' और 'पीके' जैसी कल्ट क्लासिक्स और सबसे बड़ी हिट फिल्में दी हैं। 
 
राजामौली भी ला रहे फाल्के पर फिल्म 
दूसरी तरफ एसएस राजामौली भी दादा साहेब फालके के जीवन पर फिल्म बनाने का ऐलान काफी समय पहले कर चुके हैं। एसएस राजामौली की फिल्म में जूनियर एनटीआर, दादा साहेब फाल्के का किरदार निभाने वाले हैं। राजामौली ने 2023 में ही इस फिल्म का ऐलान कर दिया था। उनकी फिल्म का नाम 'मेड इन इंडिया' है। 
 
जूनियर एनटीआर भी बनेंगे भारतीय सिनेमा के जनक 
सूत्रों के अनुसार, हाल ही में एसएस राजामौली, एसएस कार्तिकेय और वरुण गुप्ता ने यह स्क्रिप्ट जूनियर एनटीआर को सुनाई, जिन्होंने तुरंत ही फिल्म के लिए अपनी स्वीकृति दे दी। वह दादासाहेब फाल्के की अनजानी कहानियों से बेहद प्रभावित हुए। यह कहानी भारतीय सिनेमा के जन्म और विकास पर आधारित है, और इसकी बारीकियों ने जूनियर एनटीआर को चौंका दिया। 
 
'मेड इन इंडिया' एस.एस. राजामौली, एस.एस. कार्तिकेय और वरुण गुप्ता की रचनात्मक दृष्टि के साथ भारतीय सिनेमा के इतिहास में गहराई से उतरने का प्रयास करेगी। यह फिल्म दादासाहेब फाल्के की नज़र से भारतीय सिनेमा की शुरुआत को दिखाएगी।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है माधुरी दीक्षित का नाम, स्कूल में पढ़ते हुए ऑफर हुई थी पहली फिल्म