बॉर्डर 2 से वरुण धवन का फर्स्ट लुक पोस्टर आया सामने, निभाएंगे मेजर होशियार सिंह दहिया का किरदार
बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' अपनी घोषणा के वक्त से ही सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में सनी देओल एक बार फिर आर्मी ऑफिसर के किरदार में नजर आने वाले हैं। सनी के साथ इस फिल्म में वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ भी नजर आने वाले हैं।
बीते दिनों इस फिल्म से सनी देओल का फर्स्ट लुक सामने आया था। अब मेकर्स ने 'बॉर्डर 2' से वरुण धवन का फर्स्ट लुक रिवील कर दिया है।
फर्स्ट लुक पोस्टर में वरुण धवन आर्मी की ड्रेस पहने युद्ध के मैदान में हाथों में बंदूक लिए दिख रहे हैं। वरुण का चेहरा खून से सना बेहद गुस्से में दिख रहा है।
वरुण धवन ने अपना लुक शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'देश का सिपाही पीवीसी होशियार सिंह दहिया। बॉर्डर 2 सिनेमाघरों में 23 जनवरी 2026 को रिलीज होगी।'
कौन थे होशियर सिंह दहिया
होशियार सिंह दहिया साल 1957 में जाट रेजिमेंट का हिस्सा बने और फिर 3-ग्रेनेडियर्स में अफसर बन गए। उन्होंने साल 1965 में पाकिस्तान संग जंग में अहम भूमिका निभाई थी। उन्हें 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में बहादुरी के लिए परम वीर चक्र से सम्मानित किया गया था। इस युद्ध के बाद उन्हें कर्नल के रैंक पर प्रमोट कर दिया गया था।
1971 युद्ध में होशियार सिंह ने शंकरगढ़ पठार में स्थित बसंतर का मोर्चा संभाला था। होशियार सिंह को जरवाल गांव पर कब्जा करने का आदेश दिया गया था। उन्होंने अपने मोर्चे पर जीत हासिल कर ली और पाकिस्तान के 20 सैनिकों को बंदी बना लिया था। इस युद्ध में होशियाद सिंह दहिया शहीद हो गए थे।
बता दें कि 'बॉर्डर 2' का निर्देशन अनुराग सिंह कर रहे हैं। बॉर्डर 2 को गुलशन कुमार और टी-सीरीज़ द्वारा जे.पी. दत्ता की जे.पी. फिल्म्स के साथ मिलकर बनाया जा रहा है। फिल्म में सनी देओल के साथ दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अहान शेट्टी, मेधा राणा, मोना सिंह, सोनम बाजवा हैं। यह फिल्म 23 जनवरी 2026 में रिलीज होगी।