1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Before marrying KL Rahul Athiya Shetty was linked with these actors
Last Modified: बुधवार, 5 नवंबर 2025 (11:17 IST)

केएल राहुल संग शादी से पहले इन एक्टर्स संग जुड़ा था अथिया शेट्टी का नाम

Athiya Shetty
बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी 5 नवंबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। अथिया ने 2015 में सलमान खान द्वारा निर्मित फिल्म 'हीरो' से बॉलीवुड में एंट्री की थी। अथिया प्रोफेशनल से ज्यादा अपनी पसर्नल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। 
 
अथिया शेट्टी क्रिकेटर केएल राहुल संग शादी के बंधन में बंधने के बाद खुशहाल मैरिज लाइफ एंजॉय कर रही हैं। दोनों की एक प्यारी सी बेटी भी हैं। अथिया और केएल राहुल की रोमांटिक बॉन्डिंग को फैंस काफी पेंद करते हैं। 
 
हालांकि केएल राहुल संग शादी से पहले अथिया शेट्टी का नाम दो एक्टर संग भी जुड़ चुका है। इन एक्टर्स का नाम अर्जुन कपूर और सूरज पंचोली है। इन स्टार्स के साथ उनकी नजदिकियों की खूब चर्चा हुई थी।
 
खबरों के अनुसार अथिया गुपचुप तरीके से आदित्य भंडारी को भी डेट कर चुकी है। आदित्य डीबीएस बिजनेस सेंटर की डायरेक्टर वनिता भंडारी के बेटे हैं। दोनों एक दूसरे को तीन साल तक डेट करने के बाद अलग हो गए थे। 
 
अथिया शेट्टी मुबारकां, नवाबजादे और मोतीचूर चकनाचूर जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। अथिया की कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई है। शादी के बाद अथिया ने एक्टिंग से सन्यांस ले लिया है। 
 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा संग हार्दिक पांड्या ने वॉश की कार, रोमांटिक वीडियो और फोटो ने इंटरनेट पर लगाई आग