1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Dhurandhar rehaman dacoit aka akshaye khanna have got married to karisma kapoor but this never happend
Last Modified: बुधवार, 10 दिसंबर 2025 (16:11 IST)

'धुरंधर' के रहमान डकैत ने नहीं की शादी, आखिर क्यों 50 साल की उम्र में भी कुंआरे हैं अक्षय खन्ना?

movie Dhurandhar
बॉलीवुड एक्टर अक्षय खन्ना फिल्म 'धुरंधर' मे रहमान डकैत का किरदार निभाकर छा गए हैं। उनकी हर तरफ चर्चा हो रही है। फिल्म में अक्षय के आगे रणवीर सिंह का किरदार भी फीका पड़ गया। अक्षय ने फिल्म में एक्टिंग के अलावा बलोग गाने पर किए डांस से भी सबको दीवाना बना दिया। 
 
'धुरंधर' में सौम्या टंडन ने अक्षय खन्ना की पत्नी का किरदार निभाया है। लेकिन रियल लाइफ में अक्षय खन्ना 50 साल की उम्र में भी कुंआरे हैं। अक्षय खन्ना ने शादी क्यों नहीं कि इसका जवाब किसी को आज तक नहीं मिला है। अक्षय खन्ना ने हिन्दी सिनेमा में फिल्म 'हिमालय पुत्र' से डेब्यू किया था। 
 
अक्षय खन्ना ने भले ही अब तक शादी नहीं की हो, लेकिन उनका नाम 2-3 एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ चुका है। इतना ही नहीं रणधीर कपूर अपनी बेटी करिश्मा कपूर की शादी अक्षय खन्ना के साथ करना चाहते थे। हालांकि करिश्मा की मां ने इस रिश्ते के लिए मना कर दिया। 
 
खबरों के अनुसार रणधीर कपूर बेटी करिश्मा कपूर की शादी अक्षय खन्ना से कराना चाहते थे। उन्होंने विनोद खन्ना के पास रिश्ता भी भेजा लेकिन करिश्मा की मां बबीता कपूर ने इस रिश्ते को कामयाब नहीं होने दिया। बताया जाता है कि उन दिनों करिश्मा अपने करियर के उफान पर थीं और बबीता नहीं चाहती थी कि करिश्मा इस समय शादी हो इसलिए ये बात वहीं रुक गई।
 
अक्षय खन्ना ने एक बार अपनी शादी को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा था, मुझे बच्चे पसंद नहीं हैं इसलिए मैंने आज तक शादी नहीं की और मैं कभी शादी नहीं करना चाहता हूं। मुझे अकेले रहना अच्छा लगता है। मैं कुछ समय के लिए किसी रिश्ते में रह सकता हूं लेकिन लंबे समय तक उस रिश्ते को चला नहीं सकता।
 
ये भी पढ़ें
सबसे ज्यादा अवॉर्ड्स जीतने वाले अभिनेता थे दिलीप कुमार, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है नाम