1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Shah Rukh Khan reveals the action sequences of Jawan

शाहरुख खान ने किया 'जवान' के हैरतअंगेज एक्शन सीन्स के बारे में खुलासा

shahrukh khan
Film Jawan Action Scene: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के प्रशंसकों का उनके प्रति एक अटूट प्यार है और सुपरस्टार शाहरुख भी अपने भावनाओं को व्यक्त करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'जवान' की रिलीज को लेकर भारी प्रत्याशा को ध्यान में रखते हुए, शाहरुख अक्सर ही अपने व्यस्त शेड्यूल से समय निकालकर ट्विटर पर #AskSRK सेशन आयोजित करके अपने प्रशंसकों के साथ बातचीत करते हैं और फिल्म से संबंधित उनके सवालों का जवाब देते हैं।
 
जहां शाहरुख ने #AskSRK के दौरान 'जवान' के पोस्टर का अनावरण करके अपने प्रशंसकों को आश्चर्यचकित कर दिया, वहीं उन्होंने फिल्म में हॉलीवुड एक्शन कोरियोग्राफर स्पाइरो रजाटोस द्वारा कोरियोग्राफ किए गए शानदार एक्शन सीन्स के बारे में भी कुछ बातें बताई। स्पिरो एक स्टंटमैन, स्टंट कॉर्डिनेटर और निर्देशक हैं जिन्होंने 'स्टार ट्रेक' सीरीज में स्टंट किए हैं।
 
'जवान' से अपने पसंदीदा एक्शन सीन के बारे में एक फैन के सवाल का जवाब देते हुए शाहरुख खान ने कहा, मुझे लगता है कि स्पिरो द्वारा संचालित ट्रकों वाला सीन बहुत अच्छा है। यह मेरी निजी पसंद है लेकिन आपको कोई और स्टंट भी पसंद आ सकता है। #Jawan ने निश्चित रूप से प्रशंसकों और फिल्म प्रेमियों के बीच भारी उत्साह बढ़ा दी है! 'जवान' के एक्शन से भरपूर प्रीव्यू में सुपरस्टार की अलग-अलग प्रस्तुतियों ने फैन्स के बीच काफी ज्यादा हलचल पैदा की है।
 
'जवान' रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट प्रस्तुति है, जो एटली द्वारा निर्देशित, गौरी खान द्वारा निर्मित और गौरव वर्मा द्वारा सह-निर्मित है। इस फिल्म में शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण, नयनतारा और विजय सेतुपति नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 7 सितंबर 2023 को विश्वभर के सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होगी।
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
'मेरी क्रिसमस' से कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति का फर्स्ट लुक आया सामने, इस दिन रिलीज होगी फिल्म