1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. deepika padukone and ranveer singh marriage date announced

दीपिका ने सोशल मीडिया पर शेयर किया अपनी शादी का कार्ड, इस दिन लेंगी रणवीर संग सात फेरे

Deepika Padukone
लंबे वक्त से फैंस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी का इंतजार कर रहे थे। आखिरकार फैंस का यह इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला हैं। दीपिका-रण‍वीर इसी साल नवंबर में शादी करने जा रहें हैं। दीपिका ने खुद इंस्टाग्राम पर अपनी शादी का कार्ड पोस्ट करके यह जानकारी दी हैं। 
 
सफेद और गोल्डन शादी के कार्ड को शेयर करते हुए दीपिका ने लिखा है कि आपने हमें इतने सालों में खूब प्यार दिया। अब हमारे आने वाले प्यार और दोस्ती के रिश्ते को भी प्यार दीजिए। आप सब 14-15 नवंबर को होने वाली हमारी शादी में आमंत्रित हैं।
 
कार्ड हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में शेयर किया गया है। कार्ड के आखिर में लिखा है- बहुत बहुत प्यार दीपिका और रणवीर। अब यह पक्का हो गया है कि रणवीर और दीपिका जल्द ही दीपवीर बन जाएंगे। 
 
कार्ड में इस बात का जिक्र नहीं किया गया है यह शादी कहां पर होगी। उम्मीद की जा रही थी कि दोनों की शादी विदेश में होगी। 
अगला लेख
#Metoo: तनुश्री दत्ता ने राखी सावंत पर ठोका 10 करोड़ का मानहानि केस, कहा था- ड्रग एडिक्ट