1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. karan johar shared her single father news only to deepika padukone

मां से पहले करण जौहर ने दीपिका को बताया था अपना यह राज

Karan Johar
बॉलीवुड के फिल्म निर्माता-निर्देशक करण जौहर इन दिनों अपने नए शो 'कॉफी विद करण सीजन 6' में व्यस्त हैं। जल्द ही इस शो का पहला एपिसोड ऑन एयर होने वाला है। इस शो के पहले एपिसोड में आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण, करण की मेहमान बनी हैं। करण और दीपिका पादुकोण अच्छे दोस्त माने जाते हैं। वे दीपिका से अपनी हर बात शेयर करते हैं।
 
एक रिपोर्ट के अनुसार करण जौहर ने दीपिका पादुकोण से एक ऐसी बात शेयर की थी, जो उन्होंने अपनी मां को भी नहीं बताई थी। करण ने अपने दोनों बच्चों यश और रूही के बारे में सबसे पहले दीपिका को फोन कर जानकारी दी थी। दीपिका ने भी करण के इस राज को किसी को न बताने का प्रॉमिस किया था।
 
करण जौहर साल 2017 में सरोगेसी के जरिए सिंगल फादर बने थे। करण जौहर अपने बच्चों यश और रूही के साथ खूब समय बिताते हैं। करण जौहर बताते हैं कि उनके बच्चे ही उनकी दुनिया हैं और पहली प्राथमिकता भी। दीपिका ने करण के इस राज को तब तक नही खोला, जब तक कि करण खुद इसे दुनिया के सामने नहीं लाए।
अगला लेख
अजय देवगन और प्रकाश झा की जोड़ी एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर मचाएगी धमाल