1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Ajay Devgan and Prakash Jha to make new film

अजय देवगन और प्रकाश झा की जोड़ी एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर मचाएगी धमाल

Ajay Devgan
बॉली‍वुड अभिनेता अजय देवगन और फिल्म निर्माता निर्देशक प्रकाश झा 5 साल बाद फिर से साथ नजर आने वाले हैं। अंतिम बार 2013 में फिल्म 'सत्याग्रह' में दोनों की जोड़ी नजर आई थी। प्रकाश झा और अजय देवगन की जोड़ी 'गंगाजल', 'राजनीति', 'अपहरण' और 'सत्याग्रह' जैसी फिल्में दे चुके हैं। अब ये फिर से एक बार अपने फैंस के लिए कुछ नया लेकर आने वाले हैं।
 
 
खबरों के मुताबिक अजय देवगन और प्रकाश झा ने एक फिल्म की कहानी पर बातचीत की है और अजय को यह कहानी काफी पसंद आई है। प्रकाश झा अब इस कहानी की स्क्रिप्ट जल्द से जल्द पूरी करने की कोशिश करेंगे और उसके बाद फिल्म की शूटिंग के लिए डेट्स फाइनल की जाएंगी। रिपोर्ट के मुताबिक इस बार फिल्म की कहानी सत्य घटना पर आधारित हो सकती है। 
 
प्रकाश झा और अजय देवगन ने अब तक 5 फिल्मों में एकसाथ काम किया है। इन पांचों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया हैं। दोनों की साथ में पहली फिल्म 'दिल क्या करे' थी, जो 1999 में आई थी।
अगला लेख
#Metoo का असर : ‘इंडियन आइडल 10’ के जज पैनल से हटेंगे अनु मलिक