शुक्रवार, 18 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. rishi kapoor shared photo with javed akhtar and neetu on twitter
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 19 अक्टूबर 2018 (15:41 IST)

न्यूयॉर्क में इलाज करा रहे ऋषि कपूर से मिलने पहुंचे जावेद अख्तर

Javed Akhtar
बॉलीवुड स्टार ऋषि कपूर इन दिनों न्यूयॉर्क में अपनी बीमारी का इलाज करा रहे हैं। ऋषि के साथ उनकी पत्नी नीतू और बेटा रणबीर कपूर भी मौजूद है। हाल ही में ऋषि कपूर के दोस्त मशहूर गीतकार जावेद अख्तर उनसे मिलने न्यूयॉर्क पहुंचे। ऋषि ने सोशल मीडिया पर जावेद अखतर के साथ फोटो शेयर कर इसकी जानकारी दी। 
 
ऋषि कपूर ने ट्विटर पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि हम लोगों को हंसाने और इंटरटेन करने के लिए थैंक यू जावेद साहब। यहां मिलने आने के लिए आपका धन्यवाद। आपके ब्लॉकबस्टर म्यूजिकल शो के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं। मेरा यकीन मानिए ये एक शानदार आइडिया है। 
 
तस्वीर में ऋषि कपूर के साथ नीतू कपूर और जावेद अख्तर नजर आ रहे हैं और सबके चेहरे पर स्माइल है। न्यूयॉर्क जाने के बाद से सोशल मीडिया पर ऋषि कपूर की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। अब तक उनसे मिलने न्यूयॉर्क प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट, अनुपम खेर, सोनाली बेन्द्रे भी पहुंच चुकी हैं।
 
हाल ही में एक तस्वीर सामने आई थी जिसमें वे अपने दोस्त और पत्नी नीतू कपूर संग दुर्गा अष्टमी के मौके पर माता के दरबार में पहुंचे थे। 
ये भी पढ़ें
शाहरुख खान का बड़ा दांव, आर या पार