1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Court grants interim bail to Zareen Khan in Cheating case

जरीन खान को मिली राहत, धोखाधड़ी मामले में कोर्ट ने दी अंतरिम जमानत

Zareen Khan
Zareen Khan fraud case: बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान के फिलाफ बीते दिनों कोलकाता की एक अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। यह मामला कथित धोखाधड़ी से जुड़ा हुआ था। जरीन के खिलाफ 2018 में मामला दर्ज किया गया था। मामले में जांच अधिकारी ने कोलकाता की सियालदह कोर्ट के सामने जरीन के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया था।
 
वहीं अब इस मामले में जरीन खान को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। उन्हें इस केस में अंतरिम जमानत दे दी गई है। कोलकाता की सियालदाह कोर्ट में इस केस की सुनवाई के दौरान जरीन खान भी मौजूद थीं। हालांकि कोर्ट ने उन्हें बिना इजाजत देश छोड़कर न जाने का आदेश भी दे दिया है।
 
करीब एक घंटे तक चली सुनवाई के बाद कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए जरीन खान को 26 दिसंबर तक 30 हजार रुपये के निजी मुचलके पर अंतरिम जमानत दी। सोमवार को जरीन इस सुनवाई में शामिल होने के लिए मुंबई से कोलकाता पहुंची थीं।
 
जानिए क्या है मामला
जरीन खान को 2016 में कोलकाता में एक दुर्गा पूजा समारोह के दौरान परफॉर्म करना था। लेकिन जरीन खान इस इवेंट में आ नहीं पाईं। जरीन की परफॉर्मेंस के लिए आयोजकों ने सभी तैयारियां कर रखी थीं। जरीन जब इवेंट में नहीं पहुंचीं तो आयोजकों ने एक्ट्रेस और उनके मैनेजर के खिलाफ धोखाधड़ी की लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। 
 
जरीन और उनके मैनेजर को 41ए सीआरपीसी के तहत एक नोटिस जारी किया गया, जिसमें दोनों को केस के सिलसिले में इन्वेस्टिगेटिंग ऑफिसर के सामने पेश होना था। जरीन खान उस समय पूछताछ के लिए आई थीं और उन्होंने आयोजकों द्वारा गुमराह किए जाने का दावा किया था। 
 
जरीन ने आरोप लगाया कि आयोजकों ने उन्हें बताया था कि बंगाल की मुख्यमंत्री समेत कई दिग्गज मंत्री इस समारोह में शामिल होंगे। हालांकि, बाद में उनकी टीम को पता चला कि यह कोलकाता में एक छोटे पैमाने का इवेंट था। उन्होंने यह भी कहा था कि फ्लाइट टिकट और रहने को लेकर गलत बातें बताई गई थीं, जिसके बाद उन्हें शो छोड़ना पड़ा। 
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
'डंकी' का रोमांटिक गाना 'डंकी ड्रॉप 5 - ओ माही' रिलीज, नेटिजन्स ने बरसाया प्यार