1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. randeep hooda lin laishram host wedding reception party in mumbai

शादी के बाद रणदीप हुड्डा-लिन लैशरान ने होस्ट की ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी, कई सितारों ने की शिरकत

Randeep Hooda Lin Laishran Wedding Reception
Randeep Hooda Lin Laishran Wedding Reception: बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड लिन लैशरान संग 29 नवंबर को शादी रचाई थी। दनों ने बेहद सिंपल तरीके से इंफाल में मैतई रीति-रिवाज से शादी राचाई थी। दोनों की शादी में परिवार वाले और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। 
 
शादी के बाद इस न्यूली वेड कपल में अपने इंडस्ट्री के दोस्तों के लिए मुंबई में वेडिंग रिसेप्शन पार्टी होस्ट की। इस पार्टी में बॉलीवुड के कई सितारों ने शिरकत की। इस पार्टी में रणदीप ब्लैक सूट और लिन रेड कलर की ऑम्ब्रे साड़ी में बेहद खूबसूरत दिख रही थीं।
 
लिन और रणदीप के वेडिंग रिसेप्शन की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसमें बॉलीवुड के कई सितारें नजर आ रहे हैं। 
 
बता दें कि 47 साल के रणदीप हुड्डा ने 37 साल की लिन लैशराम संग 29 नवंबर को शादी रचाई है। दोनों एक दूसरे को कई साल से डेट कर रहे थे। 
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
इस वजह से शूट नहीं होता रजनीकांत की मौत का सीन