सम्बंधित जानकारी
- हाई स्लिट गाउन में 'गोरी मेम' नेहा पेंडसे का हॉट अंदाज, तस्वीरें वायरल
- 'डंकी' की रिलीज से पहले माता वैष्णो देवी का अशीर्वाद लेने पहुंचे शाहरुख खान, सामने आया वीडियो
- इस वजह से अपने पिता के पर्स से पैसे चुराते थे सिद्धार्थ शुक्ला
- सुपरस्टार बनने से पहले रजनीकांत ने किया कारपेंटर से लेकर कुली तक का काम
- टॉप 10 हिंदी फिल्में: वर्ष 2023 में बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन के आधार पर
इस वजह से शूट नहीं होता रजनीकांत की मौत का सीन | superstar rajinikanth birthday special story
rajinikanth birthday: सुपरस्टार रजनीकांत एक ऐसा नाम है जो सिर्फ भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अपनी एक अलग पहचान रखते हैं। उनका रजनीकांत साउथ में अपने अभिनय और स्टाइल के लिए जाने जाते है। रजनीकांत 12 दिसंबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं।
बॉक्स ऑफिस पर फिल्में रजनीकांत के नाम से हिट हो जाती है। रजनीकांत की फैन फालोइंग का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जब रजनी की फिल्म रिलीज होती है तो फैंस सुबह पांच बजे ही सिनेमाघर के बाहर पहुंच जाते है और सिनेमाघर मालिकों को शो तभी शुरू करना पड़ता है।
रजनीकांत के फैंस की दीवानगी ऐसी है कि वो उन्हें भगवान की तरह पूजते हैं। रजनीकांत जब पर्दे पर आते है तो फैंस खुशी से सिक्के उछालते हैं और कई बार एक साथ कई सिक्के पड़ने पर सिनेमाघर के पर्दे तक फट गए। बाद में सिनेमाघर में सिक्के ले जाने पर पाबंदी लगानी पड़ी।
रजनीकांत फिल्म इंडस्ट्री के एक ऐसे कलाकार हैं जो 71 साल की उम्र के बाद लीड हीरो का रोल कर रहे हैं। साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की लोकप्रियता इतनी है कि उनकी फिल्म के डायरेक्टर्स को भी यह डर लगता है कि अगर उन्होंने स्क्रीन पर रजनीकांत को मरते दिखाया तो फिल्म फ्लॉप हो जाएगी। इस वजह से पिछले कई सालों से रजनी ने स्क्रीन पर मौत का सीन नहीं किया है।
रजनीकांत हिंदी, कन्नड़, मलायलम, बंगाली और अंग्रेजी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं, लेकिन उन्होंने कभी मराठी फिल्मों में काम नहीं किया, जबकि रजनीकांत मूलरूप मराठी हैं। थलाइवा के नाम से मशहूर हो चुके रजनीकांत का असली नाम शिवाजी राव गायकवाड़ है।
रजनीकांत को इंडस्ट्री में उनके शानदार काम के लिए दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित भी किया गया है। अवॉर्ड लेते वक्त रजनीकांत ने अपने स्ट्रगल के दिनों को याद करते हुए अपने फैंस, परिवार और उन सभी लोगों को धन्यवाद कहा था।
Edited By : Ankit Piplodiya
Edited By : Ankit Piplodiya
