सम्बंधित जानकारी
- लुटेरा की रिलीज को 11 साल पूरे, फिल्म के एक गाने में सोनाक्षी सिन्हा ने पहनी थी 9 साड़ियां
- मनीषा रानी ने पूरा किया पिता का सपना, गिफ्ट की लग्जरी कार
- डिज्नी प्लस हॉटस्टार के नए शो रैपचिक रीटा में बदमाश डिज्नी प्रिंसेस बनेंगी अदा शर्मा
- जापान में धमाका मचाएंगी शाहरुख खान की फिल्म जवान, एडवांस बुकिंग पर मिलेगा खास गिफ्ट
- पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान संग रोमांस करेंगी वाणी कपूर, इंटरनेशनल प्रोजेक्ट में साथ आएंगे नजर
bigg boss ott 3 poulomi das got angry after eviction
Bigg Boss OTT 3: 'बिग बॉस ओटीटी 3' जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, कई कंटेस्टेंट्स का पत्ता शो से कटता जा रहा है। नीरज गोयत और पायल मलिक के बाद मिड वीक इविक्शन में पौलोमी दास एलिमिनेट हुई हैं। घर से बाहर आने के बाद पौलोमी दास का गुस्सा बिग बॉस और घरवालों पर फूट पड़ा है।
पौलोमी दास ने अपने इविक्शन को गलत ठहराया। पौलोमी का मानना है कि उनका एलिमिनेशन दर्शकों की वजह से नहीं हुआ है और न ही बिग बॉस की तरफ से हुआ है। यह किसी बाहरवाला की तरफ से किया गया है। अगर ऐसा न होता तो वह जरूर फिनाले तक जातीं।
पौलोमी ने एक्स पर पोस्ट किया, केवल इसलिए क्योंकि मैंने अपने ऊपर कई गई स्त्री द्वेषपूर्ण टिप्पणियों के खिलाफ आवाज उठाई, उन्होंने मुझे बाहर का रास्ता दिखा दिया। वह अपने शो में एक स्ट्रांग और ओपिनियन रखने वाली लड़की को नहीं देखना चाहते बल्कि वह अनपढ़ लोगों को अपने शो का हिस्सा बनना चाहते हैं, जो उन्हें घटिया कंटेंट दे।
बता दें कि मिड वीक इविक्शन में मुनीषा और पौलोमी दास का नाम सामने आया था। बिग बॉस ने यह शक्ति बाहरवाले लव कटारिया को दी कि वह किसको बिग बॉस के घर से बेघर करना चाहते हैं। इस दौरान लव ने अपनी दोस्त मुनीषा को बचाते हुए पौलोमी दास को घर से बेघर कर दिया।
