शुक्रवार, 5 जुलाई 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. manisha rani gifted a new car to her father video goes viral
Last Modified: शुक्रवार, 5 जुलाई 2024 (11:33 IST)

मनीषा रानी ने पूरा किया पिता का सपना, गिफ्ट की लग्जरी कार

manisha rani gifted a new car to her father video goes viral - manisha rani gifted a new car to her father video goes viral
Manisha Rani: बिहार की मनीषा रानी को 'बिग बॉस ओटीटी 2' से जबरदस्त पहचान हासिल हुई है। मनीषा मुंबई आने के बाद अपने कई सपने पूरे कर रही हैं। वहीं अब मनीषा रानी ने अपने पिता का एक सपना पूरा करते हुए एक कार गिफ्ट की है। मनीषा ने सोशल मीडिया पर इस मौके का वीडियो भी शेयर किया है।
 
मनीषा रानी ने अपने पिता के लिए 'महिंद्रा XUV 3XO' खरीदी है। कार की कीमत 7.49 लाख रुपए से शुरू होकर 15.49 लाख रुपए तक है। वीडियो में मनीषा अपने पिता के साथ शोरूम जाते दिख रही हैं। इसके बाद मनीषा कार की चाबी अपने पिता को सौंपती, जो नई कार देखकर खुश थे।
 
इस वीडियो को शेयर करते हुए मनीषा ने कैप्शन में लिखा, मेरे पिताजी की नई कार। उनकी बेटी की ओर से उन्हें एक नया तोहफा, एक और सपना पूरा हुआ, क्योंकि उनके सपने मेरे सपने हैं और मैं उनके सभी सपने पूरे करूंगी। 
 
बता दें कि 'बिग बॉस ओटीटी 2' के बाद मनीषा रानी ने मुंबई में अपना आशियाना खरीदा था। इसके बाद उन्होंने अपने लिए मर्जिडीज कार भी खरीदी थी।