Bigg Boss OTT 2 : मनीषा रानी ने फिर किया एल्विश यादव संग फ्लर्ट, यूट्यूबर बोले- जब तेरी शादी होगी तो...
Bigg Boss OTT 2: सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' जैसे- जैसे फिनाले वीक के करीब आ रहा है वैसे-वैसे जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है। बीते दिनों कंटेस्टेंट्स के परिवार वाले उनसे मिलने के लिए शो में आए थे। इस दौरान एल्विश यादव के पापा ने मनीषा रानी की क्लास लगा दी थी।
दरअसल, मनीषा रानी अक्सर एल्विस यादव के साथ फ्लर्ट करती दिखती हैं। एल्विश यादव को किस करने पर उनके पिता ने मनीषा को कहा था कि उनका बेटा ऐसी चीजों पर अनकंफर्टेबल हो जाता है। शरीफ तो नहीं कहूंगा मैं। लेकिन कुछ चीजें अच्छी नहीं लगतीं, तो नहीं लगतीं। फैमिली शो है ये। सारी जनता देख रही है।
वहीं अब एल्विश यादव भी मनीषा रानी पर भड़क गए हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह मनीषा को फटकार लगाते दिख रहे हैं।
सनी की 'गदर 2' और अक्षय की 'ओएमजी 2' में टक्कर होगी? आप कौन सी मूवी देखेंगे? #OMG2 #Gadar2 #polloftheday #Bollywood
— Webdunia Hindi (@WebduniaHindi) August 3, 2023
मनीषा किचन में काम रही होती हैं और वह एल्विश से आलू छीलने के लिए कहती हैं। आलू छीलते हुए दोनों का हाथ प्रेशर कुकर में टच हो जाता है। इसके बाद मनीषा की मस्ती शुरू हो जाती है। मनीषा एल्विश से कहती हैं कि आपको पता है कि हमारे भारत में शादी के वक्त एक रश्म होती है।
मनीषा कहती हैं, एक थाली में अंगूठी डाली जाती है और दूल्हा-दुल्हन को साथ में वो रिंग निकालनी होती है। इस पर एल्विश कहते हैं कि मुझे क्या पता मेरी कौनसी शादी हुई है। इसके बाद मनीषा कहती हैं बाहर जाकर जब मैं हमारी क्लिप्स देखूंगी तो मुझे हंसी जरूर आएगी।
इसके बाद एल्विश कहते हैं कि हंसी नहीं शर्म आएगी। तू बोलेगी कि याद क्या मैं फालतू में फ्लर्टिंग और ये चिपका-चिपकी करती थी। रूक जब तेरी शादी होगी न तो तेरे पति को इन क्लिप्स को काट-काटकर दिखाऊंगा कि देख ये मेरे साथ क्या करती रहती थी।
Edited By : Ankit Piplodiya

