सम्बंधित जानकारी
- सलमान खान की 'टाइगर 3' पर कोरोना का असर, दिल्ली में शूटिंग शेड्यूल कैंसल
- मलाइका अरोरा की बिगड़ी तबीयत, 'इंडियाज बेस्ट डांसर 2' के फिनाले से बाहर
- 43 साल की हुईं बिपाशा बसु, अपनी दमदार एक्टिंग की बदौलत जीते हैं कई अवॉर्ड्स
- '83' की असफलता से रणवीर सिंह निराश, अब नहीं करेंगे बायोपिक फिल्में!
- इंटरनेट पर छाया नुसरत भरूचा का लेटेस्ट फोटोशूट, एक्ट्रेस का दिखा ग्लैमरस अंदाज
Bigg Boss 15 : फिनाले से पहले शो से बाहर हुए उमर रियाज
'बिग बॉस 15' की फिनाले डेट जैसे-जैसे नजदीक आती जा रही है वैसे-वैसे शो में कई ट्विस्ट देखने को मिल रहे है। फिनाले से पहले बिग बॉस में एक चौंकाने वाला एविक्शन हो गया है। शो के स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट माने जा रहे उमर रियाज बाहर हो गए हैं।
उमर रियाज के शो से बाहर होने पर फैंस के साथ-साथ कई सेलेब्स भी हैरान है। यह एविक्शन इसलिए भी शॉकिंग है क्योंकि उमर ने टिकट टू फिनाले जीता था और गेम के वीआईपी मेंबर बन गए थे।
उमर के भाई असीम रियाज और हिमांशी खुराना ने एक पोस्ट जारी किया है। असीम रियाज ने लिखा- अच्छा खेला उमर रियाज लव यू भाई।'
They do what they wana do .... votes krwao or fir nikal do .... or bash kar karke mental health bhi khraab kar do ..... well played umar @realumarriaz
— Himanshi khurana (@realhimanshi) January 7, 2022
हिमांशी खुराना ने अपने पोस्ट में लिखा, वे वही करते हैं जो वे करना चाहते हैं… वोट करो या फिर निकाल दो…. या फिर मानसिक स्वास्थ्य को खराब कर दो… अच्छा खेला उमर।
असिम और हिमांशी के ट्वीट से साफ है कि उमर रियाज घर में फिजिकल होने की वजहसे घर से बेघर हो गए हैं। एक टास्क के दौरान उमर का प्रतीक सहजपाल के साथ झगड़ा हो गया था, जिसके बाद बात हाथापाई तक पहुच गई थी। बिग बॉस ने उमर को उनके व्यवहार के लिए फटकार लगाई थी और नॉमिनेट कर दिया था।
