सम्बंधित जानकारी
- 'मेरे साईं : श्रद्धा और सबुरी' में यह रोल निभाएंगी बाल कलाकार तशीन शाह
- इंटरनेट पर छाया नुसरत भरूचा का लेटेस्ट फोटोशूट, एक्ट्रेस का दिखा ग्लैमरस अंदाज
- नोरा फतेही की कोरोना रिपोर्ट आई निगेटिव, बोलीं- स्ट्रेंथ और एनर्जी वापस आना बाकी...
- विदेशी शेफ संग आरती करती नजर आईं प्रियंका चोपड़ा, वायरल हो रहा दीवाली पूजा का वीडियो
- ULLU App पर Exit शो LIC के एक केस और असफल क्रिकेटर की है कहानी : Manish Goplani
'83' की असफलता से रणवीर सिंह निराश, अब नहीं करेंगे बायोपिक फिल्में!
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म '83' हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। यह फिल्म भारतीय क्रिकेट टीम के ऐतिहासिक 1983 विश्व कप जीत को दिखाती है। इस फिल्म में रणवीर सिंह ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर कपिल देव का किरदार निभाया है।
फिल्म में रणवीर सिंह के काम को खूब सराहा गया लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई। बड़ी स्टारकास्ट होने के बावजूद ये फिल्म कुछ ही दिनों में बॉक्स ऑफिस पर धराशायी हो गई।
83 की असफलता के बाद रणवीर सिंह ने अपने फिल्मी करियर को लेकर एक फैसला किया है। खबरों के अनुसार फिल्म की असफलता को देखते हुए रणवीर ने भविष्य में कभी भी बायोपिक फिल्म नहीं करने का फ़ैसला किया है।
बीते दिनों एक इंटरव्यू के दौरान रणवीर सिंह ने खुलासा किया था कि 83 के बाद उन्हें 5 बायोपिक के ऑफर मिले। और इनमें से तीन बायोपिक खिलाड़ियों की रियल लाइफ पर आधारित है।
बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के अनुसार रणवीर को कई सारी बायोपिक्स ऑफर हुई थी जिसमें मेघना गुलजार की सैम मानेकशॉ, जिसे अब विक्की कौशल कर रहे हैं, सहित कई फिल्में शामिल थी, जिसे रणवीर ने मना कर दिया। लेकिन अब 83 की नाकामी के बाद रणवीर ने और बायोपिक नहीं करने का फ़ैसला किया है।
83 में कपिल देव का किरदार निभाने से पहले रणवीर बाजीराव मस्तानी, पद्मावत में भी असल जिंदगी का किरदार अदा कर चुके हैं। लेकिन अब रणवीर कुछ समय के लिए असल जिंदगी के किरदारों से दूरी बनाएंगे।
भले ही अभी रणवीर सिंह ने बायोपिक नहीं करने का फैसला लिया हो, लेकिन उनके पास कई फिल्मों की लाइन लगी हुई है। रणवीर के पास 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी और जयेशभाई जोरदार जैसी फिल्में हैं।
