1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. priyanka chopra performs aarti with her chef video viral

विदेशी शेफ संग आरती करती नजर आईं प्रियंका चोपड़ा, वायरल हो रहा दीवाली पूजा का वीडियो

priyanka chopra
बॉलीवुड की देसी गर्ल‍ प्रियंका चोपड़ा शादी के बाद से ही अपने पति निक जोनस संग अमेरिका में रह रही हैं। भले ही अब प्रियंका का अधिकतर वक्त विदेश मेंही गुजरता हो, लेकिन वह अपने संस्कार बिल्कुल भी नहीं भूली हैं। वह हर त्यौहार विदेश में ही धूमधाम से सेलिब्रेट करती हैं।

 
साल 2021 की दीवाली भी प्रियंका ने अमेरिका में अपने नए घर में सेलिब्रेट की थी। प्रियंका की दीवाली पूजा की कई तस्वीरें सामने आई थी। अब एक्ट्रेस का दीवाली पूजा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
 
इस वीडियो में प्रियंका अपने परिवार और स्टाफ के साथ घर में पूजा करती नजर आ रही हैं। वीडियो में प्रियंका अपने घर की विदेशी शेफ के साथ आरती करती दिखाई दे रही हैं। वहीं निक जोनस आरती में ताली बजाते दिखाई दे रहे हैं।
 
प्रियंका का यह ‍वीडियो सामने आने के बाद फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। फैंस बोल रहे हैं कि प्रियंका को पता है कि विदेश में अपनी संस्कृति को कैसे बनाए रखना है।
 
अगला लेख
नोरा फतेही की कोरोना रिपोर्ट आई निगेटिव, बोलीं- स्ट्रेंथ और एनर्जी वापस आना बाकी...