• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Chandigarh Kare Aashiqui now streaming on Netflix starring Ayushmann Khurrana and Vaani Kapoor
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 7 जनवरी 2022 (15:57 IST)

आयुष्मान खुराना की मूवी चंडीगढ़ करे आशिकी 7 जनवरी से नेटफ्लिक्स पर

आयुष्मान खुराना और वाणी कपूर की फिल्म 'चंडीगढ़ करे आशिकी को अब ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है।

आयुष्मान खुराना की मूवी चंडीगढ़ करे आशिकी 7 जनवरी से नेटफ्लिक्स पर - Chandigarh Kare Aashiqui now streaming on Netflix starring Ayushmann Khurrana and Vaani Kapoor
आयुष्मान खुराना और वाणी कपूर को लेकर निर्देशक अभिषेक कपूर ने 'चंडीगढ़ करे आशिकी' बनाई थी जो सिनेमाघरों में 10 दिसम्बर को रिलीज हुई थी। सिनेमाघरों में फिल्म का प्रदर्शन खास नहीं रहा था, लेकिन ज्यादातर क्रिटिक्स को यह फिल्म पसंद आई थी। 
 

अब यह फिल्म 7 जनवरी 2022 से नेटफिल्क्स पर स्ट्रीमिंग हो रही है। नेटफ्लिक्स ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर लिखा है- आशिकी यहां आशिकी करेंगे और हम गवाह बनेंगे। देखिए चंडीगढ़ करे आशिकी जो नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग हो रही है। 
 
इस फिल्म में अभिषेक बजाज, कंवलजीत सिंह, गौरव शर्मा, अंजन श्रीवास्तव जैसे कलाकारों ने भी काम किया है। इस रोमांटिक फिल्म को टी सीरिज ने प्रोड्यूस किया है। 
 
यह एक ऐसी लड़की की कहानी है जो पहले लड़का थी। जब इस लड़की के आशिक को यह राज पता चलता है तो वह बुरी तरह नाराज होता है। वाणी कपूर ने इस फिल्म में शानदार अभिनय किया है और आयुष्मान खुराना ने अपने किरदार के लिए जबरदस्त बॉडी बनाई है। 
ये भी पढ़ें
कानूनी पचड़े में फंसी एसएस राजामौली की 'आरआरआर', फिल्म के खिलाफ पीआईएल दाखिल