सम्बंधित जानकारी
- अरमानी शो में इतने लाख की ड्रेस पहनकर रैंप पर उतरीं उर्वशी रौटेला
- साड़ी का पल्लू गिराकर श्वेता तिवारी ने बढ़ाई फैंस के दिलों की धड़कन सेक्सी तस्वीरें वायरल
- उल्लू एप पर EXIT में असफल क्रिकेटर और बीमा कंपनी घोटाले की कहानी
- इस तमिल फिल्म के हिन्दी रीमेक में नजर आएंगे आदित्य रॉय कपूर, जल्द शुरू करेंगे शूटिंग
- कश्मीरा शाह ने शेयर की बेडरूम से अपनी सेक्सी तस्वीर इंटरनेट पर छाई
बेटी का हाथ ना पकड़ने पर ट्रोल हुईं सनी लियोनी, डेनियल वेबर बोले- वो हमारे घर की प्रिंसेस...
बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी तीन बच्चों की मां हैं। सनी अक्सर अपने पति और बच्चों के साथ टाइम स्पेंड करते हुए नजर आती रहती हैं। सनी लियोनी ने बेटी निशा को गोद लिया था। वहीं उनके जुड़वा बेटों का नाम सरोगेसी के जरिए हुआ था।
हाल ही में सनी लियोनी को अपने तीनों बच्चों के साथ मुंबई की सड़कों पर स्पॉट किया गया, जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जाने लगा। दरअसल, सनी अपने बेटों अशर और नोआ का हाथ पकड़े नजर आ रही थीं, जबकि बेटी निशा खुद ही सीढ़ियों से उतर रही थीं।
सनी लियोनी के बेटी का हाथ नहीं पकड़ने की वजह से उन्हें यूजर्स द्वारा ट्रोल किया जाने लगा। यूजर्स का कहना है कि सनी ने बेटी निशा को सिर्फ पब्लिसिटी के लिए गोद लिया। वहीं कई यूजर्स ने कहा कि वह जब भी बाहर निकलती हैं तो सिर्फ बेटों का ही हाथ पकड़ती हैं, बेटी का नहीं।
सनी लियोनी को ट्रोल होता देख उनके पति डेनियल सपोर्ट में आगे आए हैं। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने लोगों की प्रतिक्रिया को 'बेतुका' बताया और इन दावों को खारिज कर दिया कि परिवार द्वारा निशा के साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया जाता है।
डेनियल वेबर ने कहा, यह बेतुका है, मैं इसके बारे में बात भी नहीं करना चाहता। मैं वास्तव में इस बात की परवाह नहीं करता कि लोग क्या सोचते हैं। मेरे बेटे तीन साल के हैं और वो सड़कों पर इधर-उधर दौड़ते हैं, जबकि मेरी बेटी 6 साल की है और वह चलना जानती है।
डेनियल ने कहा, बेटी निशा मेरे घर की प्रिंसेस है। लोगों की ऐसी सोच होना अपने आप में ही बहुत बकवास बात है। बता दें कि सनी और डेनियल ने निशा को महाराष्ट्र के एक अनाथालय से गोद लिया था। इसके बाद साल 2017 में सनी सरोगेसी के जरिए दो बच्चों की मां बनी थीं।
