सम्बंधित जानकारी
- विदेशी शेफ संग आरती करती नजर आईं प्रियंका चोपड़ा, वायरल हो रहा दीवाली पूजा का वीडियो
- ULLU App पर Exit शो LIC के एक केस और असफल क्रिकेटर की है कहानी : Manish Goplani
- राम कपूर ने सीरीज 'ह्यूमन' से अपनी को-एक्टर शेफाली शाह के बारे में कही यह बात
- ULLU के शो Exit में ऐसी LIC कर्मचारी बनी हूं जो ऑफिस में हुए घोटाले को उजागर करती है Aparna Dixit
- कानूनी पचड़े में फंसी एसएस राजामौली की 'आरआरआर', फिल्म के खिलाफ पीआईएल दाखिल
Nora Fatehi has tested negative for covid 19 | नोरा फतेही की कोरोना रिपोर्ट आई निगेटिव, बोलीं- स्ट्रेंथ और एनर्जी वापस आना बाकी...
देश में कोरोनावायरस की तीसरी लहर तेजी से फैल रही है। इस महामारी की चपेट में कई सेलेब्स भी आ चुके हैं। बीते दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही भी कोरोना से संक्रमित हो गई थीं। वहीं अब नोरा फतेही की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आ गई हैं।
नोरा फतेही ने यह खुशखबरी अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए फैंस को दी है। एक्ट्रेस ने बताया कि वह आखिरकार कोरोना निगेटिव आ गई हैं। वह अब पूरी तरह ठीक हैं, लेकिन स्ट्रेंथ और एनर्जी अभी वापस आना बाकी है।
नोरा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, हैलो दोस्तों, मैं आखिरकार कोरोना निगेटिव आ गई हूं। आप सभी की प्रार्थनाओं का शुक्रिया। जिन लोगों ने मुझे खूबसूरत मैसेज किए उनका धन्यवाद। मेरे लिए यह बहुत मुश्किल घड़ी रही। मैं काम पर जल्द ही वापसी करूंगी, क्योंकि उसके लिए पहले मुझे अपनी स्ट्रेंथ और एनर्जी वापस लानी होगी। इस नए साल में मैं मजबूती के साथ काम करना चाहती हूं। आप सभी लोग सुरक्षित रहें।
बता दें कि 30 दिसबंर 2021 को वह कोरोना पॉजिटिव हो गई थी। एक्ट्रेस ने अपने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी भी सोशल मीडिया के जरिए दी थी। उन्होंने फैंस से मास्क लगाने और सुरक्षित रहने की अपील भी की थी।
