1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. happy birthday bipasha basu actress award

happy birthday bipasha basu actress award

दिल्ली में जन्मी बिपाशा ने साल 2001 में फिल्म अजनबी से बॉलीवुड डेब्यू किया था

bipasha basu
  • बिपाशा ने बतौर मॉडल करियर की शुरुआत की
  • 2001 में फिल्म अजनबी से किया बॉलीवुड डेब्यू
  • अब तक 60 से ज्यादा फिल्मों में किया काम
bipasha basu birthday : बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस बिपाशा बसु 7 जनवरी को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। दिल्ली में जन्मीं बिपाशा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की। बॉलीवुड में बिपाशा ने अपने करियर की शुरूआत साल 2001 में रिलीज फिल्म 'अजनबी' से की। इस फिल्म में बिपाशा के अपोजिट अक्षय कुमार थे। फिल्म में बिपाशा का किरदार ग्रे शेड्स लिए हुए था। 
 
पहली ही फिल्म में अपने दमदार अभिनय से बिपाशा ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। इस फिल्म के लिए बिपाशा को फिल्म फेयर की ओर से डेब्यू पुरस्कार भी दिया गया।
 
साल 2002 में बिपाशा को विक्रम भट्ट के निर्देशन में बनी फिल्म 'राज' में काम करने का अवसर मिला। थ्रिलर से भरपूर राज भी दर्शको को बेहद पसंद आयी साथ हीं बिपाशा अपने दमदार अभिनय के लिये सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए नामांकित की गईं। 
 
साल 2003 में रिलीज फिल्म जिस्म बिपाशा के करियर की मत्वपूर्ण फिल्मों में शामिल है। इस फिल्म में बिपाशा ने एक बार फिर से नेगेटिव किरदार निभाया था। जिस्म में बिपाशा के अपोजिट जॉन अब्राहम थे। बिपाशा और जॉन की जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया। 
 
इस फिल्म की सफलता के बाद बिपाशा और जॉन की जोड़ी ने कई फिल्मों में साथ काम कर दर्शकों का मनोरंजन किया। बिपाशा ने साल 2016 में अभिनेता करण सिंह ग्रोवर के साथ शादी कर ली। बिपाशा ने अपने सिने करियर में अबतक करीब 60 फिल्मों में काम किया है। हिंदी फिल्मों के अलावा बिपाशा ने तमिल, तेलगु और बंगला फिल्मों में भी अपने अभिनय का जलवा बिखेरा है।
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
बॉस लेडी बन शिल्पा शेट्टी ने ढाया कहर, तस्वीरें वायरल