1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Bigg Boss 14: Gavie Chahal's elimination before entry

बिग बॉस 14 : एंट्री के पहले ही एलिमिनेट हो गए गैवी चहल

बिग बॉस 14
उफ्फ... ये क्या हो गया। बिग बॉस 14 शुरू भी नहीं हुआ और पहला एलिमिनेशन भी हो गया। जी हां, पंजाबी फिल्मों का मशहूर नाम गैवी चहल बिग बॉस 14 में एंट्री के पहले ही बाहर हो गए। उनके हाथ से एक मौका फिसल गया, लेकिन इसमें बेचारे गैवी भी क्या कर सकते थे। 
 
एक था टाइगर और टाइगर जिंदा है जैसी फिल्म कर चुके गैवी बिग बॉस 14 की तैयारियों में व्यस्त थे। उत्साह से भरपूर थे, लेकिन आंख ने पानी फेर दिया। 
 
आंखों की तकलीफ के कारण गैवी को तुरंत एक ऑपरेशन से गुजरना पड़ा। डॉक्टर्स ने तीन से एक महीने का कंम्प्लीट बेड रेस्ट बोल दिया है। अब ऐसी हालत में गैवी शो में शामिल नहीं हो सकते हैं इसलिए उन्होंने बाहर ही रहने का फैसला कर लिया। 
 
हालांकि उनके फैंस ने उम्मीद का साथ नहीं छोड़ा है। वे कह रहे हैं कि बिग बॉस 14 में हाउसमेट्स के साथ गैवी दिखेंगे। वे वाइल्ड कार्ड के जरिये कुछ समय बाद शो में एंट्री लेंगे। देखते हैं कि फैंस का यह विश्वास रंग लाता है या नहीं।