सम्बंधित जानकारी
- तहलका मचा देगा Whatsapp पर आने वाला यह नया फीचर
- Facebook ने यूजर्स के लिए बढ़ाई यह सुविधा
- ड्रामा क्वीन राखी सावंत बनने जा रही हैं दुल्हन, शेयर किया वेडिंग कार्ड
- खालिस्तानी आतंकी के साथ दिखे नवजोत सिंह सिद्धू, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर...
- कीचड़ उछलने पर कांग्रेस नेता से ग्रामीणों ने नाक रगड़वाकर मंगवाई माफी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया पर छाया कैटरीना कैफ का देसी लुक
बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ अपनी खूबसूरती और क्यूटनेस की वजह से अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। हाल ही में कैटरीना ने नए लुक के साथ सोशल मीडिया पर फोटो शेयर किया हैं। कैटरीना इस नए लुक में फिल्म भारत में नजर आने वाली हैं।
कैटरीना देसी अंदाज फैंस द्वारा खूब पसंद किया जा रहा हैं। फोटो में कैटरीना कर्ली बालों में सूट पहने नजर आ रही हैं। कैटरीना का ये लुक पहले कभी नहीं देखा गया हैं। सोशल मीडिया पर उनके इस लुक को काफी पसंद किया जा रहा है।
कैटरीना कैफ फिल्म भारत में सलमान खान के साथ रोमांस करती हुई नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ दिशा पाटनी और सुनील ग्रोवर भी नजर आएंगे। भारत की शूटिंग इन दिनों दिल्ली में चल रही है।
कैटरीना कैफ और सलमान खान की बात करे तो दोनों इससे पहले फिल्म एक था टाइगर और टाइगर जिंदा है में नजर आ चुके हैं। कैटरीना और सलमान खान की जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही है।
