सम्बंधित जानकारी
- ‘गॉन विद द विंड’ की आखिरी जीवित अभिनेत्री ओलिविया हैविलैंड का निधन
- क्या 4 ऑस्कर अवॉर्ड जीतने वाली फिल्म 'पैरासाइट' है तमिल फिल्म की कॉपी?
- Oscar facts: साल 1989 से कहा जाने लगा... And the Oscar goes to...
- वॉकिन फीनिक्स, उसका ‘कन्फेशन’ और फ़्योदोर दोस्तोयेव्स्की की ‘व्हाइट नाइट्स’
- कुर्सी ने नीचे ऑस्कर ट्रॉफी छिपाते दिखे जोजो रैबिट के डायरेक्टर, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
भारत के लिए पहला ऑस्कर अवॉर्ड जीतने वालीं कॉस्ट्यूम डिजाइनर भानु अथैया का निधन
भारत की पहली ऑक्सर अवॉर्ड विजेता भानु अथैया का निधन हो गया। वे 91 साल की थीं। मशहूर इंडियन कॉस्ट्यूम डिजाइनर भानु अथैया ने ही भारत के लिए पहला अकादमी और ऑस्कर पुरस्कार जीता था। उन्होंने 1956 में बॉलीवुड एक्टर गुरू दत्त की फिल्म सीआईडी से बतौर कॉस्ट्यूम डिजाइनर अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी।
भानु अथैया के निधन की जानकारी उनकी बेटी राधिका गुप्ता ने दी। राधिका गुप्ता ने बताया कि गुरुवार सुबह उनका निधन हो गया। आठ साल पहले उनके दिमाग में ट्यूमर होने की बात पता चली थी। वह पिछले 3 साल से बिस्तर में थीं और उनके शरीर का एक हिस्सा पैरालाइज हो गया था।
भानु अथैया को साल 1982 में आई फिल्म 'गांधी' में ड्रेस डिजाइन करने के लिए ऑस्कर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। उनके निधन पर बॉलीवुड सितारों के साथ-साथ उनके चाहने वाले फैंस भी सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त कर रहे हैं।
भानु ने न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि हॉलीवुड में भी अपनी कला का प्रदर्शन किया और विदेशी निर्देशकों के साथ भी काम किया। बतौर कॉस्टयूम डिजाइनर इन्होंने 100 से ज्यादा बॉलीवुड फिल्मों में काम किया था। आखिरी बार आमिर खान की फिल्म लगान और शाहरुख खान की फिल्म स्वदेस के लिए काम किया।
