सम्बंधित जानकारी
- शिवांगी जोशी ने खुद को दिया महंगा गिफ्ट, खरीदी लग्जरी कार
- गुरु रंधावा का नया गाना 'यू टॉकिंग टू मी' रिलीज़
- जब गौरी से शादी रचाने के लिए शाहरुख खान ने बदला अपना नाम, बने थे 'जीतेंद्र कुमार तुल्ली'
- शेखर कपूर की रोमांटिक कॉमेडी 'व्हाट्स लव गॉट टू डू विद इट?' नेटफ्लिक्स यूके पर हुई रिलीज
- 'गन्स एंड गुलाब्स' से राजकुमार राव का लुक हुआ आउट, 90 के दशक की दिला रहा है याद
बरसातें स्टारकास्ट कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी को बेहद पसंद आया इंदौर
barsatein mausam pyar ka
ये है बरसातें शो की कहानी
बरसातें शो की कहानी दो अलग-अलग किरदार के बारे में है जो सोचते एक ही मंजिल के बारे में सोचते हैं। कुशाल टंडन यानी रेयांश लांबा इस शो में एक रेड फ्लैग की तरह हैं जो लोगों का दिल तोड़ने के लिए जाने जाते हैं। वहीँ दूसरी ओर, शिवांगी जोशी यानी आराधना साहनी पक्के इरादों के साथ एक महत्वाकांक्षी लड़की हैं। यह कहानी न्यूज़ रूम यानि पत्रकारिता से जुड़ी हुई है। रेयांश, पोलिटिकल बीट देखते हैं वहीँ दूसरी ओर शिवांगी जोशी फैशन बीट को संभालती हैं।
इस शो में रेयांश, आराधना के बॉस होते हैं। आराधना सब कुछ जानते हुए भी रेयांश की ओर खींची चली जाती हैं और इस तरह उनकी प्रेम कहानी शुरू होती है। इस शो के कुछ एपिसोड आ चुके हैं जिसमें पिछले कुछ एपिसोड में रेयांश और उसकी मां के रिश्ते के बीच कुछ खटास बताई है। इस रिश्ते की खटास के कारण ही रेयांश के रेड फ्लैग होने का कारण पता चलेगा।
नायरा और आराधना के किरदार में क्या हैं समानता
शिवांगी ने अपने नायरा और आराधना के किरदार में समानता भी बताई। उन्होंने कहा कि आराधना बहुत निडर किरदार है, उसके मन में जो होता है वो बोल देती है। नायरा का किरदार भी कुछ इस तरह का ही था। नायरा भी बोल्ड किरदार था जिसमें नायरा एक दयालु लड़की भी थी। इसके साथ ही शिवांगी ने बताया कि आज भी जब वो बहार जाती हैं तो लोग उन्हें नायरा के नाम से पहचानते हैं।
6 साल बाद देखी कुशाल टंडन की टीवी पर झलक
कुशाल टंडन का ये शो उनके लिए एक कमबैक है। 2017 में कुशाल ने सोनी टीवी पर ही 'बेहद' शो किया था। इसके बाद उन्होंने 'हम' वेब सीरीज में भी काम किया। कोरोना के समय कुशाल को इंजरी हो गई थी जिसके कारण उन्होंने अपने करियर से थोड़े समय के लिए ब्रेक लिया। उन्होंने बताया कि इंजरी से रिकवर होने के बाद उन्होंने करीब 18-20 किलो तक वज़न कम किया है। उन्होंने वज़न कम करने के लिए थाईलैंड से मर्शलार्ट की ट्रेनिंग भी ली।
बरसातें: कुशाल टंडन के मजाक पर शिवांगी जोशी का प्यारा-सा रिएक्शन #shivangijoshi #KushalTandon #Barsatein #SonyLIV #sonyentertainments #tvshow #EktaKapoor #entertainment #pressconference #ViralVideos #webdunia @KushalT2803 @shivangijoshi10 @EktaaRKapoor pic.twitter.com/GEiH1PxtW0
— Webdunia Hindi (@WebduniaHindi) July 28, 2023
इंदौर लगा उन्हें बेहद खूबसूरत
कुशाल टंडन ने बताया कि बारिश के मौसम में उन्हें इंदौर बेहद खुसूरत लगा है। वह पहले भी इंदौर आ चुके हैं। उन्होंने कहा कि 'इस बारिश के मौसम में इंदौर बिलकुल मुंबई की याद दिलाता है इसलिए शायद इसे मिनी मुंबई कहा जाता है।' इसके साथ ही शिवांगी छप्पन का फूड ट्राय करने के लिए बेहद उत्सुक हैं। इंदौर की स्वच्छता ने उनका दिल जीत लिया है।
कुशाल टंडन ने बताया कि बारिश के मौसम में उन्हें इंदौर बेहद खुसूरत लगा है। वह पहले भी इंदौर आ चुके हैं। उन्होंने कहा कि 'इस बारिश के मौसम में इंदौर बिलकुल मुंबई की याद दिलाता है इसलिए शायद इसे मिनी मुंबई कहा जाता है।' इसके साथ ही शिवांगी छप्पन का फूड ट्राय करने के लिए बेहद उत्सुक हैं। इंदौर की स्वच्छता ने उनका दिल जीत लिया है।
