1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. shivangi joshi bought new mercedes benz car

शिवांगी जोशी ने खुद को दिया महंगा गिफ्ट, खरीदी लग्जरी कार

shivangi joshi
टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम शिवांगी जोशी इस समय बेहद खुश हैं। शिवांगी ने अपनी मेहनत से कमाए पैसों से खुद क एक महंगा गिफ्ट दिया है। एक्ट्रेस ने मर्सिडीज बेंज कार खरीदी है। 

 
24 साल की एक्ट्रेस शिवांगी जोशी ने अपनी नई कार की झलक सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ शेयर की है। शिवांगी के फैन पेज पर भी उनकी नई कार की तस्वीरें वायरल हो रही है। 
 
शिवांगी ने मर्सिडीज का कौन सा मॉडल खरीदा है फिलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन मर्सिडीज की शुरुआती कीमत ही 57 लाख रुपए होती है, ऐसे में कह सकते हैं कि एक्ट्रेस ने खुद को महंगा गिफ्ट दिया है। 
 
शिवांगी जोशी ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में 'नायरा' का किरदार निभाकर घर-घर में अपनी पहचान बनाई है। इस शो को अलविदा कहने के बाद शिवांगी 'बालिका वधु 2' में नजर आईं। वह इस रियलिटी शोज में भी काम कर चुकी हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
हंसिका मोटवानी की शादी पर बनी वेब सीरीज, इस दिन डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर होगी रिलीज