शुरू हुई अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी की तैयारियां, रोशनी से जगमगाया क्रिकेटर का घर! | athiya shetty and kl rahuls wedding preparations begin video goes viral
बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल की शादी की खबरें बीते काफी समय से सुर्खियों में हैं। बताया जा रहा है कि यह कपल 23 जनवरी को सुनील शेट्टी के खंडाला स्थित बंगले में सात फेरे लेने वाला है।
ताजा खबरों के अनुसार अथिया और केएल राहुल की शादी की तैयारियां शुरू हो गई है। सोशल मीडिया पर केएल राहुल के घर का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में राहुल के घर की बिल्डिंग पर हो रही सजावट को देखा जा सकता है। इससे साफ है कि शादी जल्द होने वाली है।
खबरों के अनुसार अथिया और राहुल की शादी की रस्में तीन दिन चलेगी। 21 और 22 जनवरी को हल्दी, मेहंदी और संगीत सेरेमनी होगी। वहीं 23 जनवरी को आथिया केएल राहुल संग सात फेरे लेंगी। शादी की सभी रस्में खंडाला में ही होंगी।
अथिया और राहुल की शादी में केवल परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। कुछ बॉलीवुड सेलेब्स, क्रिकेटर और बिजनेस फ्रेंड्स के शामिल होने की भी उम्मीद है। हालांकि अभी इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
अथिया शेट्टी और केएल राहुल न्यू ईयर और क्रिसमस सेलिब्रेट करने साथ में दुबई गए थे। इस दौरान खबरें आई थी कि दोनों ने अपनी शादी से जुड़ी काफी शॉपिंग भी की थी। वहीं बताया जा रहा है कि शादी के बाद केएल राहुल और अथिया बांद्रा के एक आलीशान पेंटहाउस में शिफ्ट हो जाएंगे, जिसका इंटीरियर और डेकोरेशन का काम अभी चल रहा है।
बीते दिनों सुनील शेट्टी ने अपनी बेटी अथिया की शादी की प्लानिंग के बारे में खुलासा किया था। उन्होंने कहा था कि अथिया और राहुल एक बहुत ही साधारण शादी चाहते हैं। वह उनके इस फैसले का सम्मान करते हैं और उनके लिए केवल सर्वश्रेष्ठ की कामना करते हैं।
Edited By : Ankit Piplodiya
Edited By : Ankit Piplodiya

