1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. south actress amala paul was not given entry in kerala temple

साउथ एक्ट्रेस को नहीं मिला मंदिर में प्रवेश, बोलीं- धार्मिक भेदभाव अभी भी मौजूद...

south actress
साउथ की मशहूर एक्ट्रेस अमाला पॉल इन दिनों सुर्खियों में हैं। अमाला पॉल को करेल के एक मंदिर में एंट्री नहीं करने दी गई। अमाला पॉल ने आरोप लगाया कि उन्हें 'धार्मिक भेदभाव' की वजह से अधिकारियों ने केरल के एर्नाकुलम में तिरुवैरानिकुलम महादेव मंदिर में प्रवेश करने से रोका। 

 
खबरों के अनुसार अमाला पॉल सोमवार को मंदिर गई थीं। लेकिन मंदिर के अधिकारियों ने रीति-रिवाजों का हवाला देते हुए कहा कि इस मंदिर में केवल हिंदुओं को परिसर के अंदर जाने की अनुमति दी जाती है और एक्ट्रेस को दर्शन करने से रोक दिया। 
 
इसके बाद अमाला ने मंदिर के सामने सड़क से ही दर्शन किए और वापस लौट गईं। अमाला ने मंदिर के विजिटर रजिस्टर में अपनी भावनाएं जाहिर करते हुए कहा कि उन्होंने देवी के दर्शन नही किए। लेकिन उन्हें ऐसा लगा जैसे वह दर्शन कर चुकी हैं। 
 
अमाला पाल ने लिखा, यह दुखद और निराशाजनक है कि 2023 में धार्मिक भेदभाव अभी भी मौजूद है। मैं देवी के पास नहीं जा सकी, लेकिन दूर से भी दर्शन करने के बाद मैंने उन्हें महसूस किया। मुझे आशा है कि जल्द ही धार्मिक भेदभाव में बदलाव आएगा। समय आएगा और हम सब से धर्म के आधार पर नहीं, बल्कि एक समान व्यवहार किया जाएगा।
 
खबरों के अनुसार अमाला को मंदिर में प्रवेश नहीं करने देने का मामला तुल पकड़ने के बाद मंदिर के अधिकारियों ने कहा कि वे केवल मौजूदा प्रोटोकॉल का पालन कर रहे थे। कई अन्य धर्मों के भक्त मंदिर में दर्शन के लिए आए हैं, लेकिन यह कोई नहीं जानता। हालांकि, जब कोई हस्ती आती है, तो यह विवादास्पद हो जाता है।
 
अमाला पॉल का जन्म एक ईसाई परिवार में हुआ है। वह साउथ की कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चकुी हैं। अमाला जल्द ही अजय देवगन की फिल्म 'भोला' से बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
हंसल मेहता की फिल्म 'फराज' का ट्रेलर हुआ रिलीज, शशि कपूर के पोते कर रहे एक्टिंग डेब्यू