शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Tabu as a cop in Ajay Devgn directorial Bholaa which arrives in cinemas on 30 March 2023
Written By
Last Updated : मंगलवार, 17 जनवरी 2023 (12:09 IST)

भोला में दिखा तब्बू का जबरदस्त एक्शन अवतार

भोला में दिखा तब्बू का जबरदस्त एक्शन अवतार | Tabu as a cop in Ajay Devgn directorial Bholaa which arrives in cinemas on 30 March 2023
अजय देवगन की फिल्म भोला का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म की पब्लिसिटी अजय ने शुरू कर दी है। उन्होंने खुद के लुक रिलीज करने के बाद फिल्म की हीरोइन तब्बू के लुक जारी किए है। 
 
तब्बू पुलिस ऑफिसर के रोल में हैं और उनका एक्शन अवतार नजर आ रहा है। पुलिस की वर्दी में हाथ में गन और आंखों में गॉगल लगाए तब्बू बेहद कूल नजर आ रही हैं। पिछले वर्ष तब्बू ने 'भूलभुलैया 2' और 'दृश्यम 2' जैसी सुपरहिट फिल्में दी और इन फिल्मों में उनकी एक्टिंग की भी खूब तारीफ हुई। 


 
'भोला' में भी तब्बू का जबरदस्त रोल बताया जा रहा है। अजय और तब्बू की जोड़ी वैसे भी खूब पसंद की जाती है और उम्मीद है कि ये दोनों कलाकार फिर धूम मचाएंगे। 


 
भोला 30 मार्च 2023 को रिलीज होगी। इसे थ्री-डी फॉर्मेट में भी रिलीज किया जाएगा। फिल्म का निर्देशन अजय देवगन ने ही किया है। 
ये भी पढ़ें
बड़ों की बातों का बुरा नहीं मानता : समोसे का धांसू चुटकुला