1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. famous lyricist nasir faraz passed away

मशहूर गीतकार नासिर फराज का हुआ निधन

Nasir Faraz Death
बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। मशहूर गीतकार नासिर फराज का निधन हो गया है। बॉलीवुड के लिए कई शानदार गाने लिखने वाले नासिर फराज हार्ट संबंधित बीमारी से पीड़ित थे। रविवार को अचानकर उनकी तबीयत बिगड़ गई और शाम करीब 6 बजे उनका निधन हो गया।

 
नासिर फराज के दोस्त और सिंगर मुज्तबा अजीज नाजा ने उनके निधन की पुष्‍टि की है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, आज नासिर फराज साहब हमारे बीच नहीं रहे। उनकी पहचान भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के माने हुए लिरिसिस्ट में होती है, मेरी नासिर साहब से 12 सालों से जान-पहचान थी। हमने 2015 में बाजीराव मस्तानी और 2022 में हेमोलिम्फ जैसी फिल्मों में एक साथ यादगार काम किया है।
 
नासिर फराज ने 2010 में रिलीज हुई फिल्म काइट्स के सुपरहिट दो गाने 'दिल क्यों मेरा शोर करे' और 'जिंदगी दो पल की' लिखे थे। इसके अलावा उन्होंने बाजीराव मस्तानी, कृष और काबिल जैसी फिल्मों के लिए भी गीत लिखे थे।
 
नासिर फराज बॉलीवुड के प्रसिद्ध गीतकार और संगीत निर्देशक थे। उन्होंने 2013 में रिलीज हुई 'एक बुरा आदमी' जैसी फिल्मों में गीतकार के रूप में काम किया। नासिर फराज ने तुम मुझे बस यूं ही, मैं हूं वो आसमान, कोई तुमसा नहीं, काबिल हूं और चोरी चोरी चुपके जैसे दिल छू लेने वाले गाने लिखे। 
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
आदिल दुर्रानी संग रोमांटिक हुईं राखी सावंत, बेडरूम से शेयर किया वीडियो