सम्बंधित जानकारी
- दुनिया की सबसे ऊंची इमारत पर दिखा 'पठान' का ट्रेलर, शाहरुख खान भी रहे मौजूद
- यूएस की आर बोनी गैब्रिएल बनीं 'मिस यूनिवर्स 2022', भारत की दिविता टॉप 5 में नहीं बना पाईं जगह
- दुबई में दिखेगा शाहरुख खान का जलवा, बुर्ज खलीफा पर दिखाया जाएगा 'पठान' का ट्रेलर
- बिग बॉस 16 : शो से बाहर हुए अब्दू रोजिक, घरवालों की आंखों में आए आंसू
- दमदार स्टारकास्ट के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला 'कुत्ते' का जादू, पहले दिन किया इतना कलेक्शन
अक्षय कुमार की 'सेल्फी' का पहला मोशन पोस्टर आया सामने, इस दिन रिलीज होगी फिल्म | akshay kumar film selfiee motion poster release
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और इमरान हाशमी पहली बार फिल्म 'सेल्फी' में साथ काम करते नजर आने वाले हैं। फिल्म में नुसरत भरुचा और डायना पेंटी भी अहम किरदार में हैं। अक्षय की यह फिल्म अपनी घोषणा के वक्त से ही सुर्खियों में हैं।
वहीं अब इस फिल्म का पहला मोशन पोस्टर रिलीज हो गया है। इस पोस्टर में इमरान हाशमी पुलिस की वर्दी में नजर आ रहे हैं। साथ ही अक्षय कुमार भी एक्शन करते दिख रहे हैं।
इस पोस्टर को शेयर करते हुए अक्षय ने कैप्शन, फैंस स्टार को बनाते हैं और फैंस स्टार को खत्म भी कर सकते हैं। जानिए क्या हुआ जब एक फैन अपने ही आइडल के खिलाफ हो गया। 24 फरवरी को सिनेमाघरों में देखिए सेल्फी।'
बता दें कि फिल्म 'सेल्फी' का निर्देशन राज मेहता कर रहे हैं। यह साउथ की कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'ड्राइविंग लाइसेंस' का हिंदी रीमेक है। फिल्म में अक्षय कुमार एक सुपरस्टार के किरदार में नजर आएंगे। वहीं इमरान हाशमी ट्रैफिक पुलिसकर्मी की भूमिका निभाते हुए दिखेंगे।
Edited By : Ankit Piplodiya
Edited By : Ankit Piplodiya
