बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. shahrukh khan film pathaan trailer to be showcased at burj khalifa
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: शनिवार, 14 जनवरी 2023 (17:09 IST)

दुबई में दिखेगा शाहरुख खान का जलवा, बुर्ज खलीफा पर दिखाया जाएगा 'पठान' का ट्रेलर

दुबई में दिखेगा शाहरुख खान का जलवा, बुर्ज खलीफा पर दिखाया जाएगा 'पठान' का ट्रेलर | shahrukh khan film pathaan trailer to be showcased at burj khalifa
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का ट्रेलर 10 जनवरी को रिलीज हो चुका है, जिसे दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। 

 
वहीं अब 'पठान' के ट्रेलर को विश्व की सबसे ऊंची इमारत दुबई के बुर्ज खलीफा पर दिखाया जाएगा। शाहरुख खान इस समय फिल्म का प्रमोशन मिडिल ईस्ट के देशों में जमकर कर रहे हैं। वह इंटरनेशनल लीग टी20 के बीच भी अपने फिल्म का ट्रेलर प्रमोट करते नजर आए। 
 
शाहरुख खान अब बुर्ज खलीफा पर फिल्म पठान का प्रमोशन करते नजर आएंगे। पठान का ट्रेलर आज यानि 14 जनवरी को शाहरुख खान की उपस्थिति में दुबई के बुर्ज खलीफा पर स्क्रीन किया जाएगा। शाहरुख खान की दुबई में काफी फैन फॉलोइंग है।
 
पठान फिल्म का इंटरनेशनल डिस्ट्रीब्यूशन देख रहे नेल्सन डिसूजा ने कहा है, पठान अपने समय की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। इस फिल्म को काफी ग्रैंड लेवल पर प्रमोशन मिलना चाहिए। हम इस बात की घोषणा करते हुए रोमांचित हो रहे हैं कि फिल्म पठान के ट्रेलर को बुर्ज खलीफा पर दिखाया जाएगा।
 
फिल्म पठान का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। यह फिल्म तीन भाषाओं हिंदी, तमिल और तेलुगु में 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।
Edited By : Ankit Piplodiya
ये भी पढ़ें
यूएस की आर बोनी गैब्रिएल बनीं 'मिस यूनिवर्स 2022', भारत की दिविता टॉप 5 में नहीं बना पाईं जगह