एसएस राजामौली की 'आरआरआर' ने फिर लहराया जीत का परचम, बनी बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म
एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' रिलीज के बाद से ही दुनियाभर में परचम लहरा रही है। यह फिल्म अब तक कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी है और कई अवॉर्ड्स भी अपने नाम कर चुकी है। हाल ही में आरआरआर ने गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड जीता था।
अब 'आरआरआर' ने एक बार फिर देश का नाम ऊंचा कर दिया है। आरआरआर ने बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म के लिए क्रिटिक्स च्वॉइस अवॉर्ड जीता है। इसके फिल्म ने अपने गाने 'नातू नातू' के लिए 'बेस्ट सॉन्ग' का भी क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड्स जीता है।
Congratulations to the cast and crew of @RRRMovie - winners of the #criticschoice Award for Best Foreign Language Film.#CriticsChoiceAwards pic.twitter.com/axWpzUHHDx
— Critics Choice Awards (@CriticsChoice) January 16, 2023
क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड के सोशल मीडिया अकाउंट से यह गुड न्यूज शेयर की गई है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, आरआरआर फिल्म के कास्ट एंड क्रू को बहुत बधाई। फिल्म ने बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म के लिए के क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड अपने नाम किया है।
इस कैटेगरी में 'आरआरआर' का मुकाबला ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट, अर्जेंटीना 1985, बार्डो, फॉल्स क्रॉनिकल ऑफ ए हैंडफुल ऑफ ट्रुथ्स, क्लोज और डिसीजन टू लीव जैसी फिल्मों से हुआ।
फिल्म आरआरआर का निर्देशन एसएस राजामौली ने किया है। फिल्म में राम चरण और जूनियर एनटीआर को काफी पसंद किया गया था। इसके अलावा फिल्म में आलिया भट्ट और अजय देवगन भी नजरआए थे। इस फ्लिम को कई भाषाओं में रिलीज किया गया था।
Edited By : Ankit Piplodiya
Edited By : Ankit Piplodiya

