सम्बंधित जानकारी
- मौनी रॉय अपने अगले प्रोजेक्ट से फैंस को कराया रूबरू, यह क्या हो सकता है?
- साउथ एक्ट्रेस को नहीं मिला मंदिर में प्रवेश, बोलीं- धार्मिक भेदभाव अभी भी मौजूद...
- हंसल मेहता की फिल्म 'फराज' का ट्रेलर हुआ रिलीज, शशि कपूर के पोते कर रहे एक्टिंग डेब्यू
- बर्लिन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में वेब सीरीज 'दहाड़' का होगा प्रीमियर
- राखी सावंत की मां के इलाज के लिए मुकेश अंबानी ने बढ़ाया मदद का हाथ
राखी सावंत का शॉकिंग खुलासा, प्रेग्नेंसी को किसी ने नहीं लिया सीरियस, हो गया मिसकैरेज! | rakhi sawant shocking reveals she had a miscarriage
ड्रामा क्वीन राखी सावंत इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। राखी ने बीते दिनों आदिल दुर्रानी संग अपनी शादी की तस्वीरें शेयर करके खुलासा किया था कि उन्होंने 7 महीने पहले निकाह कर लिया है। वहीं अब राखी सावंत ने एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है।
खबरों के अनुसार राखी सावंत ने खुलासा किया कि वह प्रेग्नेंट थीं लेकिन उनका मिसकैरेज हो गया। सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने राखी के प्रेग्नेंट होने की खबर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की। उन्होंने राखी सावंत की एक तस्वीर के साथ 'मिसकैरेज' शब्द का इस्तेमाल किया।
इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, राखी सावंत हमेशा हमें हंसाती हैं और हम उन्हें हमेशा लाइटली लेते हैं लेकिन बेहद दुख की बात है कि पिछले कुछ समय में वे काफी दर्द से गुजरी हैं। अपनी मां की तबीयत की जानकारी शेयर करने के साथ ही राखी ने मिसकैरिज की दुखद खबर भी शेयर की।
कैप्शन में लिखा, उन्होंने मुझे फोन पर बताया, 'हां भाई, मैं प्रेग्नेंट थी और ये बात मैंने बिग बॉस मराठी में भी बताई थी लेकिन हर किसी को ये एक मजाक लगा। मैं प्रेग्नेंट थी लेकिन मेरा मिसकैरेज हो गया था।
राखी सावंत ने बीते दिनों बिग बॉस मराठी 4 में एंट्री की थी। शो में राखी अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर बात करती नजर आईं थीं हालांकि, उस वक्त किसी ने भी इसे सीरियसली नहीं लिया था। वहीं, शो से बाहर आते ही राखी ने आदिल दुर्रानी संग अपनी शादी की तस्वीरों को शेयर हैरान कर दिया था।
Edited By : Ankit Piplodiya
Edited By : Ankit Piplodiya
