प्रभास की फिल्म 'आदिपुरुष' की नई रिलीज डेट आई सामने, अब इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक | prabhas film adipurush now release on 16 june 2023
साउथ सुपरस्टार प्रभास और सैफ अली खान की फिल्म 'आदिपुरुष' अपनी घोषणा के वक्त से ही सुर्खियों में हैं। बीते दिनों इस फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था। इसके बाद इस फिल्म के वीएफएक्स का जमकर मजाक मनाया गया था। इस वजह से मेकर्स ने 'आदिपुरुष' की रिलीज डेट को पोस्टपोन कर दिया था।
अब मेकर्स ने फिल्म की नई रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। निर्देशक ओम राउत ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए 'आदिपुरुष' की रिलीज डेट की घोषणा की है।
ll रामकार्य करने के लिए हम सदैव तत्पर हैं ll
— Om Raut (@omraut) January 17, 2023
|| We are always delighted to impart the virtue of Lord Ram ||
The world will witness India's timeless epic in 150 days! #150DaysToAdipurush#Adipurush releases IN THEATRES on June 16, 2023 in 3D.#Prabhas #SaifAliKhan pic.twitter.com/LqrW8kRZa5
ओम राउत ने अपने पोस्ट में लिखा, श्रीराम काज करिबे को आतुर, रामकार्य करने के लिए हम सदैव तत्पर हैं। फिल्म अब 150 दिन बाद सिनेमा घरों में दस्तक देने वाली है। यानी लंबे इंतजार के बाद 'आदिपुरुष' अब 16 जून 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही है।
बता दें कि पहले ये फिल्म जनवरी में रिलजी होने वाली थी। फिल्म में प्रभास के साथ कृति सेनन, सैफ अली खान और सनी सिंह नजर आने वाले हैं। 'आदिपुरुष' में प्रभास भगवान राम, कृति सेनन माता सीता, सैफ अली खान रावण और सनी सिंह लक्ष्मण के किरदार में नजर आने वाले हैं।
Edited By : Ankit Piplodiya
Edited By : Ankit Piplodiya

