सम्बंधित जानकारी
- 'रामायण' की एक्ट्रेस बनना चाहती हैं शाहिद अफरीदी की नर्स, बोलीं- मेरा पहला क्रश दर्द में...
- बप्पी लहरी को शुरुआत में कहा जाता था- गरीब निर्माता का राहुल देव बर्मन
- 'डिस्को किंग' बप्पी लहरी के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर, सेलेब्स दे रहे श्रद्धांजलि
- गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज है बप्पी लहरी का नाम, एक साल में किया था 33 फिल्मों में काम
- शाहिद कपूर ने ली साउथ स्टार यश से टक्कर, 'केजीएफ 2' के सामने रिलीज होगी 'जर्सी'
बप्पी लहरी को अंतिम विदाई देने उमड़ा फैंस का हुजूम, पवन हंस श्मशान घाट में होगा अंतिम संस्कार
बॉलीवुड के दिग्गज संगीतकार-सिंगर बप्पी लहरी का मंगलवार की देर रात निधन हो गया था। लंबे समय से बीमार चल रहे बप्पी लहरी ने 69 वर्ष की उम्र में मुंबई के क्रिटिकेयर हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। बप्पी दा के अंतिम संस्कार के लिए उनके बेटे बप्पा का लॉस एंजेलिस से लौटने का इंतजार किया जा रहा था।
बप्पा लहरी बीती रात पिता के अंतिम संस्कार के लिए यूएस से मुंबई लौट आए। बप्पी लहरी के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू हो गई है। उनका पार्थिव शरीर घर से फुलों से सजी गाड़ी में श्मशान घाट ले जाया जा रहा है। इस दौरान उनका बेटा बप्पा और परिवार के सभी लोग मौजूद हैं।
बप्पी लहरी को अंतिम विदाई देने रास्तेभर उनके फैंस का हुजूम उमड़ा हुआ है। कई सेलेब्स भी बप्पी दा की अंतिम यात्रा में शामिल हुए हैं। उनका अंतिम संस्कार पवन हंस श्मशान घाट पर किया जाएगा।
बता दें कि बप्पी लहरी बीते एक महीने से अस्पताल में भर्ती थे और सोमवार को उन्हें डिस्चार्ज कर किया गया था। लेकिन मंगलवार को उनकी तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें फिर से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बप्पी लहरी को ऑब्स्ट्रक्टिव स्पली एपनिया और चेस्ट इन्फेक्शन की समस्या थी।
